रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा बिलासपुर दौरे पर, पीएम के कार्यक्रम में होंगी शामिल

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा बिलासपुर दौरे पर, पीएम के कार्यक्रम में होंगी शामिल

बिलासपुर। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा बिलासपुर रेलवे जोन के दौरे पर आ रहीं है। वह पहली महिला चेयरमैन हैं। वह आज शाम 7.40 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचने के बाद कार से बिलासपुर जाएंगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद जया सिंहा,कल सुबह 8 बजे विशेष चेयरमैन केबिन से रायगढ़ रवाना होंगी। जहां वह पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 7.30 बजे बिलासपुर वापसी कर रात्रि विश्राम करेंगी। जहां, जीएम ने उनके सम्मान में डिनर का आयोजन किया है। शुक्रवार को सुबह पहले बिलासपुर में जोन स्तरीय बैठक के बाद दोपहर रायपुर आकर मंडल स्तर की बैठक कर शाम 8.55 बजे विमान से दिल्ली रवाना होंगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *