शहर में जन्माष्टमी की धूम, जगह-जगह युवाओं की टोली ने फोड़ी मटकी, गोड़पारा में 45 साल से गोविंदा की टोली फोड़ रही मटकी
बिलासपुर। शहर में आज जगह-जगह मटकी फोड़ का आयोजन किया जा रहा है। शहर की सबसे पुरानी टोली गोविंद दल गोडपारा के द्वारा 45 सालों से मटकी फोड का आयोजन किया जा रहा है। आज भी युवाओं की टोली मटकी फोडऩे निकली।
शरद गुप्ता ने बताया कि गोडपारा के युवाओं के द्वारा हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एवं गोल बाजार में 50 से अधिक मटकी फोड का प्रदर्शन किया जाता है। आज गोंडपारा में मटकी फोडऩे वाली टोली को आकर्षक पुरस्कार भ भी दिया गया राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से भी गोड़पारा में आज युवाओं ने मटकी फोड़ का आयोजन किया। पूर्व पार्षद पुष्पा दुबे एवं अमित दुबे की पहल पर राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं के द्वारा मटकी फोड़ का आयोजन किया जा रहा है। तथा मटकी फोडऩे वाले युवाओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं। शहर में जगह-जगह आज मटकी फोड़ का आयोजन जा रहा है।
तिलक नगर मसानगंज, गोंड पारा, तालापारा, मगरपारा, तेलीपारा, टिकरापारा, दयालबंद, तोरवा, विकास नगर, सरकंडा कपिल नगर, अशोक नगर, चाटीडीह, चिगराजपारा एवं शहर के अधिकांश वार्डो में आज युवा गाजेबाजे के साथ मटकी फोडऩे निकले हैं। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी जे की धुन पर युवा मटकी फोड़ का आनंद ले रहे हैं। आज शहर में मटकी फोड़ युवाओं की टोली एवं भीड़ के कारण जाम की स्थिति बार-बार बन रही थी। आज शाम 6 बजे से वेंकटेश मंदिर सदर बाजार में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया । रात 12 यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। यहां पर आकर्षक झांकी बनाई गई है। दो दिनों तक शहर में मटकी फोड़ की धूम रहेगी। शहर में आज सदर बाजार के साथ ही कटिया पर में एवं सिंधी कॉलोनी कस्तूरबा चौक में मलखंब मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सिंधी कॉलोनी में पार्षद विजय यादव के द्वारा मलखंब मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है। यहां देर रात तक प्रदर्शन किया जाएगा।
करोना चौक में 40 साल से मलखंभ मटकी प्रतियोगिता
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर साल सदर बाजार करोना चौक में मलखभ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है 40 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा खंबे में चढक़र मटकी तक पहुंचाते हैं।
इस खंबे में ग्रीस भी लगा होता है और इस खंबे में ऊपर चढऩे के लिए बार- बार फिसल कर नीचे भी आ जाते हैं अनेक युवा इसमें अपने जौहर का प्रदर्शन करते हुए करीबन 10 या 12 घंटे की मशक्कत के बाद मटकी तक पहुंच पाते हैं और जो युवा मटकी फोड़ता है, उसे समिति के द्वारा नगद एवं बहुत सारे आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाते हैं रनिंग फील्ड में प्रदान किया जाता है। कोरोना चौक युवा समिति के द्वारा हर साल मलखभ मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन में सैकड़ो की तादाद में युवा अपने जौहर का प्रदर्शन करते हैं।

