हाईकोर्ट में जनता की तरफ से पैरवी करेंगें तन्खा, एयरपोर्ट विकास कार्यों की समीक्षा
बिलासपुर। राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा का आज बिलासपुर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ और उन्होंने हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बिलासपुर एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्य का मुआयना और समीक्षा की। सांसद तन्खा ने बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी धनराशि को उचित बताते हुए निर्माण एजेंसी से कार्य की गति बढ़ाने की जरूरत बताई। वहीं केन्द्र सरकार से उन्होंने अपील की कि बिलासपुर से देश के चारों दिशाओं में महानगरों तक कम से कम एक सीधी फ्लाईट संचालन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये और बिलासपुर भोपाल इंदौर जो फ्लाईट बंद कर दी गई है उसका पुन: संचालन कराने का आदेश है।
गौरतलब है कि बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर में नाईट लैंडिंग एवं टर्मिनल बिल्डिंग विस्तार का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूर्ण होने पर बिलासपुर में रात के समय भी उड़ाने चल सकेगी। वहीं बड़ी टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधा मिल सकेगी। आज हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के सदस्यों ने विवेक तन्खा को बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग में डिपार्चर हॉल का विस्तार तो हो चुका है परन्तु अराईवल हॉल का काम लगभग रूका हुआ है जबकि इसी में कन्वेयर बेल्ट आदि लगाकर यात्रियों को सुविधा दी जानी है।
इसी तरह नाईट लैंडिंग संबंधी कार्य भी 27 सितम्बर से लागू होने वाले फ्लाईट विन्टर शेड्यूल के पहले पूरा होना जरूरी है। सांसद तन्खा ने सांसद का स्वागत किया।निर्माण एजेंसियों के द्वारा कार्य व गति बढ़ाने की जरूरत पर सहम जताई और अराइवल हॉल को जल्दी पूरा करने को भी कहा। क 7 सितम्बर को उच्च न्यायालय बिलासपुर हवाई सुविधा विकास संबंधी जनहित याचिकाओं प सुनवाई है और इसमें बिलासपुर व जनता और हाईकोर्ट अधिवक्ता की तरफ से विवेक तन्खा पैर करने सहमत हो गये है तथा कल अपना पक्ष रखेंगे।

