कांग्रेस का संकल्प शिविर आज,जुटेंगे दिग्गज, मुख्यमंत्री भूपेश सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होंगे शामिल, मतदान केंद्र ,प्रबंधन,बूथ मैनजेमेंट के लिए दिग्गज देंगे टिप्स

कांग्रेस का संकल्प शिविर आज,जुटेंगे दिग्गज, मुख्यमंत्री भूपेश सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होंगे शामिल, मतदान केंद्र ,प्रबंधन,बूथ मैनजेमेंट के लिए दिग्गज देंगे टिप्स

मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियां पर होगी चर्चा

त्रिवेणी भवन में रहेगा जमावड़ा

बिलासपुर। भाजपा कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कल से दो दिनों तक बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा सीट में आयोजित संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत संगठन पदाधिकारी एवं बूथ कमेटी को प्रशिक्षण देने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता शहर पहुंच रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी घोषणा पत्र के बहाने दूसरे राज्यों के भाजपा विधायकों के साथ बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों में आम जनता से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के संकल्प शिविर से चुनावी तैयारी तेज हो जाएगी। मतदाता सूची में नाम जोडऩे तथा विलोपित करने के लिए 30 अगस्त को अंतिम दिन है। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा और उसके बाद प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगने की संभावना है। अरविंद शुक्ला, विनोद साहू तथा कांग्रेस के पार्षद दल सभापति संकल्प शिविर की तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस के 44 वार्ड में निर्वाचित पार्षदों एवं हारे हुए प्रत्याशियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। आज शाम 5 बजे कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी त्रिवेणी परिसर में सुरक्षा कर्मियों के साथ जायजा लेंगे। वेणी परिसर में संकल्प शिविर में शामिल होंगे। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की संकल्प शिविर 28 अगस्त को दोपहर 2.00 बजे त्रिवेणी भवन में होने जा रहा है। संकल्प शिविर मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू , मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी ,लोक सभा समन्वयक अजय उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। संकल्प शिविर में प्रदेश पदाधिकारी,निर्वाचित जन प्रतिनिधि, संसदीय सचिव, विधायक , महापौर ,मण्डल, निगम, बोर्ड,आयोग ,अपैक्स बैंक, जि़ला सहकारी बैंक के पदाधिकारीगण, अरपा प्राधिकरण ,जि़ला पंचायत अध्यक्ष,निगम सभापति,एमआई सी सदस्य, पार्षददल, एल्डर मेन,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,शहर कार्यकारिणी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, राजीव मितान क्लब के सभी सदस्य,बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी, ज़ोन कमेटी के सदस्य ,पदाधिकारी गण ,एस सी प्रकोष्ठ, ओबीसी विभाग, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ,सोशल मीडिया, आईटी सेल,किसान कांग्रेस,विधि प्रकोष्ठ,व्यापार प्रकोष्ठ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, सहित सभी मोर्चा ,विभाग,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,सदस्य गण सादर आमंत्रित है ।
कार्यक्रम के पूर्व सभी कांग्रेसजनों का ब्लाक स्तर पर पंजीयन होगा। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रो में संकल्प शिविर की जा रही है। 28 अगस्त को बिल्हा, तखतपुर, बिलासपुर विधान सभा मे एवं 29 अगस्त को बेलतरा, मस्तूरी, और कोटा विधानसभा मे होगी । पहले ब्लाक वाइज पंजीयन होगा । सोशल मीडिया टीम द्वारा शिविर स्थल पर शिविरार्थियों का सोशल मीडिया एकाउंट बनाएंगे ,साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रशिक्षण सामग्री का वितरण सेवादल के द्वारा वितरण किया जाएगा । शिविर स्थल में संकल्प लिया जाएगा,जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किया गया है। विजय पांडेय ने बताया कि मतदान केंद्र ,प्रबंधन,बूथ मैनजेमेंट मोदी सरकार के भ्रष्टाचार एवं जन विरोधी नीतियां,कांग्रेस सरकार की उपलब्धि नीतियां एवं इतिहास प्रदेश भाजपा की भ्रष्ट अवनजन विरोधी नीतियां विषय पर वक्तागण अपना विचार रखेंगे । आज त्रिवेणी भवन में विधायक शैलेष पांडे,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे,नगर निगम सभापति शेख नजीरूद्दीन ,प्रवक्ता ऋषि पांडे सहित अन्य कांग्रेसियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लिया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *