अटल ने कोटा विधानसभा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, ब्लाक अध्यक्ष को दिया अपना फार्म
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने आज कोटा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा जताते हुए कोटा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित को अपना दावेदारी फार्म जमा कर दिया है। ई स दौरान अटल श्रीवास्तव के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, सुभाष अग्रवाल, आनंद जायसवाल, दामोदर सिंह क्षत्री , एल्डरमेन माया मिश्रा,मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, शीतल जायसवाल ,रमेश मरावी और संतोष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधान सभा चुनाव 23 के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस नेताओं से आवेदन पत्र लिया जा रहा है , ब्लाक क्रमांक 01 ,02, 03 और 04 के अध्यक्ष कांग्रेस भवन में दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक बैठ रहे है , बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत 266 बूथ आते है ,जिसमे बेलतरा विधान सभा और बिल्हा विधान सभा के कुछ बूथ भी शामिल है । आज बिलासपुर विधान सभा के लिए महापौर रामशरण यादव और अरपा बेसिन प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे ने अपना फार्म जमा किया ,। बिलासपुर विधान सभा के लिए आज नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन,शिवा मिश्रा,दीपक पांडेय,त्रिवेणी भोई,सत्येंद्र तिवारी,कमल गुप्ता ,विजय आहूजा,विनय शुक्ला ने आज फार्म लिया है । बेलतरा विधान सभा के लिए कृष्ण कुमार यादव,अरपा बेसिन प्राधिकरण की सदस्या श्रीमती आशा पांडेय,श्रीमती चित्रलेखा कंस्कार, श्रीमती किरण तिवारी,जगन्नाथ साव और संतोष कुमार साहू ने फार्म लिया है।

