नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे : भूपेश, करकाभाट में आयोजित संकल्प शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे : भूपेश, करकाभाट में आयोजित संकल्प शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकाभाट पहुंचे यहां वे विधानसभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किए। बालोद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने संकल्प दिलाया संकल्प में उन्होंने कहा की हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे पार्टी से जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा उसको विजयी बनाने के लिए हमेशा कार्य करेंगे इस दौरान संगीता सिन्हा ने कविता सुनाई तो मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए बनारस के किसानों की तुलना में छत्तीसगढ़ के किसानों को 2100 रुपए क्विंटल के साथ खुशहाल बताया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मतदान के अधिकार से लेकर महिलाओं का अधिकार, महिलाओं को संपत्ति रखने का अधिकार नहीं था धान का समर्थन मूल्य इंदिरा के समय आया। बैंक में आम जनता को ले जाने का काम इंदिरा जी ने किया जब भी कांग्रेस को मौका मिला आम जनता को मजबूत बनाने का काम किया। केन्द्र ने चांवल खरीदने से मना किया तो हमने चांवल की नीलामी की प्रति क्विंटल 600 से लेकर 700 तक का नुकसान हुआ उन्होने कहा हमने समय समय पर बोनस दिया और उन्होंने कहा कल 20 अगस्त को 12 बजे बटन दबाऊंगा फिर पैसा जाएगा किसानों की मांग पर हमने 20क्विंटल धान खरीदने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यहां पर हम 2100 रुपए क्विंटल में धान खरीद रहे हैं और एक तरफ मोदी जी बनारस से चुनाव लड़ते हैं वहां तो किसान 1200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचते हैं अब बताइए मोदी के क्षेत्र की जनता खुश है या हमारे छत्तीसगढ़ की। वो तो प्रधानमंत्री हैं हमने उनसे बेहतर काम किया उन्होंने केवल अफवाह फैलाने का काम किया भाजपा कहती है गाय और राम पर दोनो केवल दिखावा है वो सेवा करना नहीं चाहते 35 किलो चांवल केवल छत्तीसगढ़ में मिल रहा है पहले छत्तीसगढ़ की चर्चा देश दुनिया में नक्सली हमले की होती थी अब चर्चा नरवा गरवा घुरवा बाड़ी कर्जमाफी की होती है। राजेश तिवारी ने कहा कि असली जो जिम्मेदारी होती है वो हमारे कार्यकर्ताओं की होती है उन्होंने पूरे प्रदेश में बालोद जिला का संगठन सबसे बेहतरीन रहा है यह अविभाजित दुर्ग जिले हिस्सा रहा इसका असर हमेशा देखने को मिला यहां पर इस बार हो दम देखने को मिला है उसका असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। हर बूथ में हम अभी से अगर काम शुरू कर दें तो चुनाव के समय 50 100 मतदाताओं को हम अपने साथ लेकर आ सकते हैं भाजपा की सरकार ने बिल्डिंग बनाए पर कांग्रेस सरेकार ने घर घर पैसे पहुंचाने का काम किया लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया है। ये चुनाव विधायक बनाने का नहीं है मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है ये देश बचाने का काम है। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि ये वो कार्यकर्ता हैं जिनके बदौलत हम विधायक बने हैं सरकार बनी है हमने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाई जो बेहद सक्रियता काम कर रहे हैं हम दौरा करते हैं पर हमारे बूथ के कार्यकर्ता गांव गांव गली गली हमारे सरकार की योजनाओं को जनता तक लेकर जाते हैं। विधायक संगीता ने इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सम्मान में एक कविता का गायन किया जिसमे सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका साथ दिया। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि इस बार पुन: कांग्रेस की सरकार बनानी है उन्होंने कहा इंसान को जब कोई नई जिम्मेदारी मिलती है उसके बाद एक अपने घर को जाते हैं पर मुख्यमंत्री ने सीधे कार्यालय पहुंचे और किसानों का कर्जा माफ किया। इस आयोजन में पीसीसी प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, तामेश्वर साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *