डकैती व गोलीकांड का फरार आरोपी 20 माह बाद पकड़ाया
सती श्री ज्वेलर्स में डकैती की कोशिश में संचालक पर चलाई थी गोली
पांच आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

बिलासपुर (जीआर)। सती श्री ज्वेलर्स में डकैती व गोलीकांड का फरार आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वही इस मामले के पांच आरोपियों की पहले से गिरफ्तारी हो चुकी है। यह आरोपी 20 माह से फरार था। जिसे पुलिस ने झारखण्ड से गिरफ्तार किया है।
सकरी पुलिस ने बताया कि दिनॉक 25.01.2021 को रात करीब 07:55 बजे थाना सकरी क्षेत्र के अंतर्गत सती श्री ज्वेलर्स दुकान में अचानक चार नकाबपोश आरोपियों ने एक साथ दुकान के अंदर घुसकर डकैती का प्रयास किया। जहॉ ज्वेलर्स शाप के संचालक आलोक सोनी के द्वारा किये जा रहे विरोध को देखते हुए दो आरोपियों ने घटना स्थल पर ही उन पर गोली चलाकर घायल कर दिया था। प्रकरण में सकरी पुलिस के द्वारा तत्काल मौके में पहुचकर कार्यवाही प्रारंभ किया गया। प्रार्थी उदित सोनी पिता कैलाश सोनी उम्र 31 वर्ष साकिन ईदगाह चौक बिलासपुर के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना प्रारंभ किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में पुलिस की कई टीमे तैयार कर प्रकरण में 05 आरोपियो को गिरफतार किया गया था। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। जिसके गिरफ्तारी हेतु सतत् प्रयास किया जा रहा था।
फरार आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा अपराध गंभीर प्रकृति की होने से तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा अपने स्टाफ से विशेष टीम तैयार कर तत्काल झारखण्ड रवाना किया गया।
प्रकरण के आरोपी के संबंध में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी मोहम्मद लालू अंसारी पिता जौहर अंसारी उम्र 27 साल निवासी दुर्गीपारा बडकाकाना थाना परतातु जिला रामगढ़ झारखण्ड को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनो को अवगत कराकर बिलासपुर लाया गया। जिसे न्यायालय पेश किया गया।
जहां पर आरोपी को केन्द्रीय कारागार बिलासपुर भेजा गया है। प्रकरण में और कोई आरोपी गिरफतार किया जाना शेष नही है। उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के पतासाजी कर गिरफतारी में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक प्र.आर. धर्मेन्द्र शर्मा प्र.आर. राजेश्वर क्षत्री, आर. संजय यादव,, आर संजय बंजारे आर. मनीष साहू, की विषेष योगदान रहा।

