व्यापारी संघ ने हटरी चौक में लगाया वाटर कूलर
बिलासपुर। एल्डरमैन एवं जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता (बंटी) की निधि से संन्यासी बाबा शिव मंदिर के सामने हटरी चौंक में सार्वजनिक वाटर कूलर का व्यापारी बंधुओं और आम जनता के लिए जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के वरिष्ठ सदस्यों- देवी प्रसाद गुप्ता , राम कुमार गुप्ता, सखाराम देवांगन, प्रेमलाल देवांगन, गोपी देवाँगन के करकमलों से लोकार्पण किया गया। जूना बिलासपुर व्यापारी संघ ने यह तीसरा वाटर कूलर है,जिसका संचालन और रखरखाव व्यापारी संघ के द्वारा किया जाएगा।

