प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू आज जिले के प्रवास पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, योजनाओं की प्रगति की भी करेंगे समीक्षा

प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू आज जिले के प्रवास पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, योजनाओं की प्रगति की भी करेंगे समीक्षा

बिलासपुर । लोक निर्माण, गृह, पर्यटन एवं कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 9 अगस्त को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री साहू सडक़ मार्ग से सुबह 10 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:30 बजे झूलेलाल मंगलम, तिफरा पहुंचेंगे और थोक फल-सब्जी मण्डी का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:40 बजे विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास जरहाभाठा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री श्री साहू दोपहर 2:20 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक के पश्चात् मंत्री श्री साहू शाम 4:20 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज तिफरा एवं जरहाभाठा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान बिलासपुर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *