अमानक खाद पर भाजपा का आज जंगी प्रदर्शन

अमानक खाद पर भाजपा का आज जंगी प्रदर्शन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आर्गेनिक खाद के नाम पर किसानों को गुणवत्ताहीन वर्मी कम्पोस्ट खाद जबरन दिये जाने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि 8 अगस्त 2023 मंगलवार को नेहरू चौक बिलासपुर में विकास भवन के पास एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसान भाईयों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव कर ज्ञापन सौपेंगे। सप्ताह भर पहले से तैयारी की जा रही थी जिले के विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार किया जा रहा था विभिन्न मंडलों के माध्यम से सूचना पहुचाई जा रही थी, कलेक्ट्रेट घेरने जिले के किसानों को भी आमंत्रित किया गया है ज्ञात हो कि अमानक खाद के मुद्दे पर भाजपा शुरू से ही राज्य सरकार पर हमलावर रही है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *