विपक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ा, 250 करोड़ के गोबर खरीदी मेंं 290 करोड़ का घोटाला बता रहे-भूपेश, मंहगाई के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार

विपक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ा, 250 करोड़ के गोबर खरीदी मेंं 290 करोड़ का घोटाला बता रहे-भूपेश, मंहगाई के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार

बिलासपुर। गोबर घोटाले को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल ने जमकर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा, 250 करोड़ के गोबर खरीदी में 290 करोड़ का घोटाला कैसे हो जाएगा। विपक्ष को सब जगह केवल घोटाला ही दिखता है। वर्षों तक ये गौ माता के नाम पर केवल वोट मांगते रहे। गौशाला में गाय मरती रही और ये कमीशनखोरी करते रहे। प्रदेश के आधे से अधिक गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। वहीं बिजली बिल में वृद्धि को लेकर सीएम ने कहा, राज्य सरकार की तरफ से बिजली बिल में अब तक कोई वृद्धि नहीं की गई है। केंद्र सरकार का एनटीपीसी से एग्रीमेंट है. केंद्र से वृद्धि हुई है. सीएम बघेल ने कहा, भारत सरकार के गलत नीतियों के कारण विदेशी कोयला खरीद रहे. उसके कारण उत्पादन लागत बढ़ रहा। उसका भार छत्तीसगढ़ के जनता पर पड़ रहा. विपक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बिलासपुर में युवाओं से भेंट- मुलाकात करने पहुंचे। यहां उन्होंने संभाग के आठ जिलों से आए युवाओं को संबोधित किया । इससे पहले जब सीएम बघेल मंच पर पहुंचे तो पूरा इंडोर स्टेडियम कका अभी जिंदा है के नारों से गूंज उठा । मुख्यमंत्री बघेल ने कहा जब प्रदेश में भेंट मुलाकात शुरू किया, तभी से मेरे मन में युवाओं के बीच जाने की योजना थी । इसलिए रायपुर के बाद अब बिलासपुर में युवाओं के बीच आया हूं मुख्यमंत्री ने यहां एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने वेटरनरी कोर्स करने वाले युवाओं की मांग पर बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मोहल्ला क्लिनिक की तरह पशु औषधालय भी खोल जाएंगे । पशु चिकित्सकों की भर्ती भी होगी।
भेंट मुलाकात युवाओं से कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अरपा को टेमस बनाने वाले आज घर में बैठे हैं। हम अरपा को अरपा ही बना कर देंगे। बहतराई इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री जब युवाओं से सीधी बातचीत कर रहे थे तब मुंगेली एवं कोरबा के युवाओं ने सीएम भूपेश बघेल से पूछा कि अल्पाका उद्गम स्थल तथा अरपा के विकास करने की योजना कैसे बनी। तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं को बताया कि बिलासपुर शहर के साथी अरपा को संवारने के लिए पदयात्रा शुरू किए थे मैं भी अपने कांग्रेस साथियों के साथ बारिश में भीगते हुए अरपा के किनारे पदयात्रा की और उस समय मैं ने घोषणा की थी कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अरपा का विकास किया जाएगा और हमने अरपा में लगातार 12 में पानी रहे इसके लिए दो बैराज भी बनाए हैं। और अरपा के दोनों और सौदरीकरण भी किया जा रहा है। हम अरपा को अरपा बना कर देंगे लेकिन आज इसे टेमस बनाने वाले घर में बैठे हैं। एक बीएससी की छात्रा ने अपने घर की आर्थिक स्थिति को लेकर कहा कि उन्हें स्कूटी से कॉलेज जाने में काफी परेशानी हो रही है। पेट्रोल डीजल के दाम कब कम होंगे ऑटो में भी बहुत पैसा खर्च होता है । तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रा को बताया कि महंगाई के लिए ऊपर बैठे लोग जिम्मेदार हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *