संजीव कुमार झा होंगे बिलासपुर के नए कलेक्टर, सौरभ कुमार का कोरबा तबादला

संजीव कुमार झा होंगे बिलासपुर के नए कलेक्टर, सौरभ कुमार का कोरबा तबादला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 14 आईएएस अफसरो का ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसमें 2 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। शनिवार को जारी आदेश अनुसार बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार का तबादला हो गया है। उन्हें कोरबा भेजा गया है। उनके स्थान पर कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा अब बिलासपुर में कलेक्टर होंगे । विधानसभा चुनाव से पहले यह फेरबदल किया गया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, सौरभ कुमार को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। वो अब तक बिलासपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी प्रकार कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का रूष्ठ बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सब के अलावा 2 नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए। 2018 बैच की अफसर प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। प्रभाकर पांडे को कोरबा नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। वहीं मौजूदा संभाग कमिश्नर भीम सिंह को श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ बनाया गया है जबकि के.डी. कुंजाम बिलासपुर के कमिश्नर पद पर स्थानांतरित हुए हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *