रक्षा मंत्रालय बिलासपुर एयरपोर्ट की जमीन वापसी की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करे, राज्य सरकार शीघ्र 4 सी एयरपोर्ट की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कराए, वर्तमान में जारी नाईट लैंडिंग और टर्मिनल विस्तार का काम जल्दी पूरा किया जाए

रक्षा मंत्रालय बिलासपुर एयरपोर्ट की जमीन वापसी की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करे,  राज्य सरकार शीघ्र 4 सी एयरपोर्ट की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कराए, वर्तमान में जारी नाईट लैंडिंग और टर्मिनल विस्तार का काम जल्दी पूरा किया जाए

बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने 1012 एकड़ जमीन सेना से वापसी की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने की मांग रक्षा मंत्रालय से की है। समिति ने कहा कि नवंबर 2022 में समिति के प्रतिनिधिमंडल को राजनाथ सिंह ने राज्य सरकार से औपचारिक प्रस्ताव और पत्र आने पर जमीन वापसी प्रक्रिया तुरंत करने का भरोसा दिलाया था। वही सेना मुख्यालय इसकी सैद्धांतिक सहमति पहले ही दे चुकी है समिति ने राज्य सरकार से यह भी मांग की कि औपचारिक जमीन वापसी का इंतज़ार किये बगैर 4 सी एयरपोर्ट की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कराये।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में चल रहे विकास कार्यो की भी आज समीक्षा की और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए पर्याप्त ध्यान दिया जा रहा है और सही आवश्यक कार्य उचित रफ़्तार से चल रहे है। समिति ने विस्तार से ब्यौरा देते हुए कहा कि नाईट लैंडिंग सम्बन्धी सिविल कार्य 80प्रतिशत पूरा हुआ। इसमें रनवे के दोनों तरफ मिटटी की कटाई और नाईट लैंडिंग मशीनों के लिए भवन निर्माण शामिल है। इसके साथ ही टर्मिनल भवन विस्तार का काम 80 प्रतिशत पूरा हो गया है । इसके अलावा अराइवल हॉल में लगेज कन्वेयर बेल्ट लगाना भी स्वीकृत कर लिया है। इसको लगाने का काम भी जल्दी शुरू किया जाएगा।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के अलावा आगमन के क्रम से सर्वश्री तिरुपति नाथ यादव, चित्रकांत श्रीवास, अनिल गुलहरे, देवेंद्र सिंह ठाकुर, राकेश शर्मा, विनय अग्रवाल, लक्ष्मीकांत, आनंद वर्मा, शंकर परिहार, डॉ. प्रदीप रही, समीर अगमद, मोहसिन अली, रशीद बख्श, मनोज श्रीवास, रवि बनर्जी, दीपक कश्यप, केशव गोरख, किशोरी लाल गुप्ता, डॉ. मोहन गुप्ता, चन्द्रहास केशरवानी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, नरेश यादव, अकील अली, संतोष पीपलवा, शाहबाज़ अली शामिल थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *