मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

बिलासपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के गौरवशाली 9 वर्ष पूर्ण होने पर बिलासपुर में 30 जून को संभाग स्तरीय जनसभा सभा को संबोधित करने आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग द्वारा भव्य तैयारी की गई थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने संगठन के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी तय की गई थी।
इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। नगर में भाजपा मय वातावरण बनाने तथा कार्यक्रम को जन-जन तक पहुॅचाने के लिहाज से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी के नेतृत्व में मोटर सायकिल रैली का आयोजन किया गया। बिलासपुर एवं बिल्हा विधानसभा के युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने हांथो में पार्टी का झंडा थामे प्रधानमंत्री का जयघोष करते हुए मोटर सायकिल रैली रैली निकाली। मोटर सायकिल रैली तिफरा स्थित ग्रांड लोटस परिसर से प्रारंभ होकर तिफरा रेलवे ओव्हर ब्रिज, राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक, तिलक नगर चौक, देवकीनंदन चौक होते हुए सिम्स चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, मान सरोवर चौक, हटरी चौक, गांधी चौक, दयालबंद चौक, जगमल चौक, तोरवा चौक, गुरूनानक चौक, पावर हाउस चौक से हेमू नगर मुख्य मार्ग होकर रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान स्थित सभा स्थल पहुॅची। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार शहर के अलग-अलग चौक में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रैली की शक्ल में शामिल होते रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशरवानी ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र सरकार के गौरवशाली 9 वर्ष पूर्ण किये है यही समय है कि हम उनके द्वारा देशहित में अर्जित उपलब्धियों को प्रदेशवासियों तक पहुॅचाए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *