सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने 27 खेलों इंडिया सेंटर प्रांरभ किए -उमेश, राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में मंत्री पटेल ने कबड्डी अकादमी का किया शुभारंभ
बिलासपुर। उमेश पटेल मंत्री छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्व बी आर यादव के जन्मदिवस की स्मृति मे राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर परिसर मे फलदार एवं छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। मंत्री द्वारा खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स तथा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी के खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उन्हें प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं का जायज़ा लिया गया। इस अवसर पर मंत्री पटेल द्वारा राज्य के पहले आवासीय कबड्डी अकादमी में खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया तथा खेलो इंडिया अकादमी तथा कबड्डी अकादमी के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मोमेण्टो प्रदाय करते हुए सम्मानित किया गया। तथा अपने वक्तव्य में उनके द्वारा बताया गया कि छ.ग. शासन द्वारा खेलो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 खेलो इंडिया सेंटर प्रांरभ किए गए है, जिसमें विभिन्न खेलों के प्रतिभावान खिलाडिय़ों मे विद्यमान नैसर्गिक प्रतिभा को तराशा जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मंत्री छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण उमेश पटेल , विधायक शैलेष पाण्डेय, अध्यक्ष छ.ग. पर्यटन मंडल अटल श्रीवास्तव , अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एडीएन वाजपेयी, विजय केशरवानी, कृष्ण कुमार यादव (राजू यादव), विवेक वाजपेयी, उपस्थित थे।
कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण प्रारंभ होने पर खेल सचिव नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्वेता सिन्हा एवं बिलासपुर कलेक्टर सौरभ सिंह ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभाग की ओर से ए0 एक्का (सहायक संचालक), डॉ. शेख शाहिद (एचपीएम ज्ञप्ैब्म्), सुशील अमलेश (खेल अधिकारी), निलेश गुप्ता, दिल कुमार राठौर, राकेश टोप्पो, हरगुलशन सिंह, डॉ. अविनाश जायसवाल, अन्य स्टाफ एंव समस्त खिलाड़ी उपस्थित थे।

