उड़ान योजना जो बंद है उसे फिर से शुरू कराएं नड्डा-भूपेश, रेगुलर ट्रेनें चलाएं, भाजपा में कब्जे के लिए चल रही लड़ाई

उड़ान योजना जो बंद है उसे फिर से शुरू कराएं नड्डा-भूपेश, रेगुलर ट्रेनें चलाएं, भाजपा में कब्जे के लिए चल रही लड़ाई

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर कहा कि नड्डा आ रहे हैं तो अपने प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का भी थोड़ा मान रखें,जो प्लेन रद्द हुई है उड़ान योजना जो बंद है उसे फिर से शुरू करें। बिलासपुर के यात्रियों का ध्यान रखते हुए ट्रेन रेगुलर चले इस बात को सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के सभी नेता छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अमित शाह आए, गिरिराज सिंह आए, नड्डा भी आ रहे, इसके बाद पीएम मोदी भी आ रहे हैं। अच्छी बात है आना चाहिए। अपने पार्टी में कब्जा करने के लिए भाजपा के नेता आपस में लड़ रहे हैं, कभी धरमलाल कौशिक, कभी नारायण चंदेल, कभी विष्णु देव साय, कभी अरुण साव, लड़ाई इनके बीच चल रही है, पहले वह अपनी पार्टी को ठीक कर लें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंखनाद करते हुए हैं तैयार हम अबकी बार 75 पार के नारे के साथ बूथ कमेटी की बैठक में भाग लिया
बिलासपुर संभाग की बूथ चलो महाअभियान के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर विधानसभा के ब्लाक कांग्रेस कमेटी 01 के वार्ड नं. 22, अम्बेडकर नगर के बूथ क्रमांक 57, 58, 59, 91, 96 पांच बूथ कमेटियों की बैठक राजेन्द्र नगर सिटी मेन हॉल में ली। बैठक में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय पाण्डेय, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष जावेद मेमन, ब्लाक प्रभारी राकेश शर्मा, समीर अहमद, जोन अध्यक्ष विनय वैद्य, सेक्टर अध्यक्ष आसिफ खान, बूथ अध्यक्ष अविनाश हुमने, स्वनिल हुमने, कासिफ अली, हैदर अली, आसिफ खान, पार्षद श्रीमती संगीता तिवारी, राजकुमार तिवारी, विधायक शैलेष पाण्डेय, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नरूद्दीन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बूथ अध्यक्षों से बूथ मैंनेजमेन्ट को लेकर खुली चर्चा की मतदाता सूची, अनुभाग, बूथ का क्षेत्र, वहां की राजनीतिक परिस्थितियां, मतदान के दिन का महत्वपूर्ण कार्य आदि विषयों पर खुलकर बात की, अपने अनुभव सझा किया, सुझाव दिये, शासकीय योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही। बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत ब्लाक कांगे्रस कमेटी 01 के अम्बेडकर नगर वार्ड के राजेन्द्र नगर में यह आज की पहली बैठक थी। मुख्यमंत्री ने शंख ध्वनि कर मिशन 2023 है हम तैयारअबकी बार 75 पार का शंखनाद किया। कांग्रेस कार्यकर्ता राजकुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री को शंख भेंट कर शंख ध्वनि से चुनाव का शंखनाद करने का अनुरोध किया। बैठक का संचालन जावेद मेमन ने किया आभार पार्षद संगीता तिवारी ने किया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *