नाला निर्माण के दौरान करंट से मजदूर की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी, 4 माह का एक बेटा

नाला निर्माण के दौरान करंट से मजदूर की मौत,  2 साल पहले हुई थी शादी, 4 माह का एक बेटा

बिलासपुर । निगम ठेकेदार की लापरवाही के कारण आज एक मजदूर को अपनी जान चली गई। मजदूर का पैर फिसला और करंट के चपेट में आ गया। मजदूर की मौत से एक चार माह का बच्चा अनाथ हो गया। इस मामले निगम के कार्यपालन यंत्री की भूमिका भी बेहद गैर जिम्मेदाराना रहा।
नगर निगम में ज्यादातर निर्माण कार्य ठेके पर कराए जाते है। निगम के अधिकारी और इंजीनियर ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण स्थल को झांकते तक नहीं जाते। यही कारण है कि ठेकेदार मनमाना काम करके नाली, भवन और सडक़ निगम के सुपुर्द कर देता है। कई बार ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा मजदूरों को उठाना पड़ता है। आज वसुंधरा नगर में चल रहे नाला निर्माण यही हुआ। लगभग 12 से 1 बजे के बीच धनंजय नोनिया 24 वर्ष निवासी ग्राम कपा चकरभाठा मजदूरी करने पहुंचा था। वह नाले में चल रहे निर्माण कार्य का काम कर रहा था कि अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह निर्माण कार्य में लगे मोटर से टकरा गया। मोटर में गिरते ही उसमे प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद उसके भाई ने थाना सिविल लाइन में इसकी जानकारी दी। सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक के बड़े भाई ने बताया की मृतक धंनजय की शादी दो साल पहले ही हुई थी अभी उसका चार माह का छोटा बच्चा है। इस घटना की जानकारी लगाते ही परिवार वालो का रो- रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *