जगत प्रकाश नड्डा 30 को नार्थ ईस्ट इंस्टिट्युट रेलवे मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे,आमसभा स्थल में तैयारियों का भाजपाईयों ने लिया जायजा

जगत प्रकाश नड्डा 30  को नार्थ ईस्ट इंस्टिट्युट रेलवे मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे,आमसभा स्थल में तैयारियों का  भाजपाईयों ने लिया जायजा

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 30 जून 2023 शुक्रवार को दोपहर 2 बजे नार्थ ईस्ट इंस्टिट्युट, फुटबाल मैदान, रेल्वे बिलासपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री नड्डा के प्रवास के दौरान आयोजित आमसभा स्थल में तैयारियों का जायजा लेने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि पहुॅचे थे।

जिन्होंने सभा स्थल में मंच व्यवस्था का मुआयना किया। इसके साथ जनसभा में शामिल होने वाले प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आने वाले कार्यकर्ताओं के बैठने एवं वर्षा से बचाव के लिए टेंट व्यवस्था का जायजा लिया। इस स्थल में कार्यकर्ताओं के लिए सुगमता से आगमन हेतु मार्ग व्यवस्था एवं प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया। सभा स्थल में सुदूर क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं के बैठने के लिये भी कुर्सियों की निर्धारित व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सभी नेताओं ने मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश वहॉ उपस्थित जिम्मेदार लोगों को दिए है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, अशोक विधानी, चंदर छाबड़ा, संदीप दास, रमेश जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह, सुकांत वर्मा, प्रणव शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *