प्रदेशभर में बारिश, कुछ जिलों में बिजली गिरने की आशंका

प्रदेशभर में बारिश, कुछ जिलों में बिजली गिरने की आशंका

बिलासपुर। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटो में बलोद ,बलोदा बाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गोरियाबंद , जंजगीर, कबीरधाम, महासमुंद, मुगेली, रायगढ़ रायपुर तथा राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने की अति संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में अब प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जून का आखिरी सप्ताह लोगों के लिए राहत भरा रहने वाला है और बादल व बारिश की वजह से वातावरण में भी ठंडकता आएगी। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही हवाएं भी चली। बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इसके कारण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट सिलसिला बना रहेगा। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। एआरजी बलरामपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। खासकर सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में भी जमकर बरसात हो रही है। बस्तर में खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा रद्द हो गया है। सीएम सुकमा और जगदलपुर के कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल होंगे। राजधानी रायपुर में देर रात तेज बारिश हुई है और रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय ओडिशा तक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक है और एक द्रोणिका पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इसलिए पूरे छत्तीसगढ़ में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चिरमिरी में पहली बारिश से इंतजामों की पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है,जिसमें नालियां जाम होने की वजह से बारिश का पानी सडक़ों में बह रहा है। पानी का फोर्स इतना तेज था कि यहां सडक़ पर खड़ी एक बाइक और मोपेड तेज बहाव में बहने लगा, जिसे सम्भालने के लिए वहां लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कोरिया जिले में 86.4 मिलीमीटर बारिश पिछले दिनों रिकॉर्ड की गई थी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *