युकां शहर अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, किसान की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर उठा लेने की दी थी धमकी, विडीयों हुआ वायरल
बिलासपुर । बिलासपुर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम को उसके जन्मदिन पर पुलिस ने 506 का तोहफा दिया है। किसान उमेंद्र साहू की रिपोर्ट पर सरकंडा थाने में शेरू असलम के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरू असलम पर मोपका मे स्थित जमीन में कब्जा करने कि शिकायत सामने आई थी। मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, इसमें शेरू असलम द्वारा खुद को युवा कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बता कर किसान को धमकी दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शेरू असलम चश्मा लगा कर किसान को दबंगई दिखा रहा है।
इसके बाद पीडि़त उमेंद्रराम साहू ने पुलिस थाने में शिकायत की कि शेरू असलम जान से मारने की धमकी दे रहा है। ये मामला सरकंडा थाने के मोपका गांव का है। किसान उमेंद्र साहू और शेरू असलम दोनों ने एक ही जमीन पर अपना दावा पेश किया है। उमेंद्र साहू ने दावा किया है कि शेरु असलम ने दोनों की जमीन के बीच बने बाउंड्री को तोडक़र अपने जमीन में मिला कर कब्जा कर लिया है। इसके लिए 22 जून को विरोध किया तो शेरू असलम ने जान से मारने की धमकी दी। शेरू ने कहा, ‘मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता क्योंकि मैं कांग्रेस का जिला अध्यक्ष हूं. मामले में किसान उमेंद्र साहू की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेरू असलम के खिलाफ 506 का मामला दर्ज किया है।
पार्टी ने जारी किया नोटिस 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण
मोपका की जमीन मामले में यूथ कांग्रेस नेता के द्वारा किसान को धमकाने का वायरल वीडियो पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरू असलम को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। 3 दिन पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी ट्रेन्ड कर रहा था जिसमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरू असलम एक किसान को धमकाते नजर आ रहे है उसमें वो किसान को जिलाध्यक्ष होने की धौंस दिखाते हुए उसे उठा कर ले जाने की बात कर रहे है। इस मामले की शिकायत पीडि़त ने कलेक्टर से की थी।
इस मामले में सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षो को बुला कर बातचीत करवाई थी। मीडिया में खबर चलने के बाद पार्टी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में लिखित जवाब मांगा है। नोटिस में लिखा है कि 24 जून 2023 को मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुरूप आपके द्वारा बिलासपुर शहर में किसान से वर्तालाब का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे आप उक्त किसान के साथ आपत्तिजनक एवं अनुसाशनहीन भाषा का उपयोग करते नजऱ आ रहे है। इस प्रकार के कृत्य संगठनात्मक अनुशासनहीनता के अंतर्गत आते हैं जिससे संगठन की छवि धूमिल होती है। अत: आप आगामी 24 घण्टों के अंतर्गत लिखित रूप से अपना स्पष्टीकरण करें की क्यूं आपके ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही नही की जाएं।

