केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों को मिल रही है – डॉ रमन सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी विकास किया है
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी विकास किया है और उनकी नीयत और नीति ठीक होने की वजह से उन्होने न केवल देश में बल्कि दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। श्री मोदी की नीयत और नीति दोनों ठीक है, इसी वजह से दुनिया के सभी देश भारत की ओर हर मामले में टकटकी लगाये देखते रहते है। उनके 9 वर्षो के कार्यकाल में देश के प्रति व्यक्ति की आय में वृद्धि हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज यहां झूलेलाल मंगलम में आयोजित बिलासपुर लोकसभा स्तरीय व्यापार सम्मेलन में उपस्थित उद्यमियों एवं व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि, देश की 80 करोड जनता को खाद्यान निःशुल्क का वितरण किया गया। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों को मिल रही है और अब उनके खाते में सीधे पैसा भेजा जा रहा है। केन्द्र सरकार की अनेक जनहितैषी योजनाएं कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी है। जिससे गरीबो को मिलने वाला लाभ उन्हें नही मिल पा रहा है। गरीबों के हक मारने वाली सरकार को जनता समय आने पर सबक सिखायेगी। उन्होने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि, आप केन्द्र सरकार के 9वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी घर-घर जाकर देना शुरू कर दे।
डॉ रमन सिंह ने उद्यमियों, व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि, अभी से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। आने वाला समय हमारा है और सन् 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र और राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार बनना तय है।
इस अवसर पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद अरूण साव ने कहा कि, हमारी देश की अर्थव्यवस्था काफी सुदृढ़ है और विकास की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नया रिफार्म लेकर देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। भारत की अर्थव्यवस्था कोरोना काल के बाद भी सृदृढ़ रही है। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। उनके नेतृत्व में उद्योगां एवं व्यापार के क्षेत्र में रियायतें प्रदान कर इन्हें आगे बढ़ाने का काम किया हैं मोदी जी लोकर फार वोकर के उद्देश्यों को लेकर चल रहे है। उन्होंने कहा कि, 21वी सदी हमारी है।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ़़9 वर्षो के कार्यकाल में देश ने काफी प्रगति किया है। हमें इस पर मंथन करना चाहिए कि, हम कहां है और हमें आगे कहा जाना है। मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान बढ़ा है पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। विश्व के बड़े नेता अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनका आटोग्राफ मांगते है उनसे मिलने लालायित रहते है। जिस प्रकार शिकागो में जाकर स्वामी विवेकानंद ने भारत का मान बढ़ाया उसी प्रकार मोदी जी ने अमेरिका जाकर देश का सम्मान बढ़ाया। दुनिया ने श्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर लिया है। उनके नेतृत्व में हमें फिर से डबल इंजन की सरकार बनाना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्षो का कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के अर्न्तगत आज राममंदिर तिलक नगर में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार निरंतर गरीबो के लिए काम कर रही है, किन्तु विगत 55 वर्षो तक एक छत्र राज करने वाली कांग्रेस की सरकार ने पहले गरीबी हटाओ देश बचाओ का नारा दिया, तीन पीढ़ियों तक राज किया । फिर गरीबी दूर करने का नारा दिया, लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई। प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार ने सत्ता में आते ही केन्द्र सरकार की सभी जनहितैषी योजनाओं को बंद कर गरीबों के हितों पर कुठाराघात किया है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन अमित चतुर्वेदी ने किया एवं आभार प्रदर्शन अमित चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। 

