बुधवारी बाजार सब्जी मंडी में लगी आग 100 दुकानें जलकर खाक
बिलासपुर। शहर के रेलवे क्षेत्र में स्थित प्रमुख बाजार बुधवारी बाजार के सब्जी मंडी में आज बुधवार को तड़के सुबह भीषण आग लग गई।
इस आग ने देखते ही देखते बुधवारी बाजार सब्जी मंडी की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। आग सुबह 4 बजे के आसपास लगी है।
आग लगने की सूचना पाकर बुधवारी बाजार के व्यापारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंच चुकी है। लेकिन इन सबके बावजूद आग इतनी भयंकर की इसकी चपेट में आकर कई दुकानें राख हो गई हैं।
आग में राख हुई दुकानों की संख्या लगभग 100 बताई जा रही है। 112 और तोरवा पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है जिसका आकलन होना अभी बाकी है।
आपको बता दे कि बुधवारी बाजार में हर साल आग लगती है इसके बावजूद ना रेल प्रशासन और ना ही व्यापार संघ कोई उचित कदम उठाते है ।

