अज्ञात वाहन ने हाइवे पर महिला की ली जान, तीन गंभीर बाइक में जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को वाहन ने चपेट में लिया रायपुर-बिलासपुर हाइवे की घटना
बिलासपुर। सरगांव रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पथरिया मोहभ_ा मोड़ के पास सुबह सात बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव लाया गया है।
सरगांव के समीप नेशनल हाईवे में लगातार सडक़ दुर्घटनाएं हो रही है, रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मोहभ_ा- धूमा मोड़ के पास बिलासपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने ग्राम बावली से ग्राम कोटमी जा रहे बाइक क्र.सीजी 28 के 9716 को पीछे से ठोकर मार दी जिसमें सवार महिला कचरा बाई वर्मा 35 पति पंजो वर्मा निवासी कोटमी गिर गई। जिससे सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई,बाइक चालक प्रकाश कौशिक निवासी बावली के हाथ में,एक महिला दुखिया वर्मा 60 वर्ष व एक बच्ची दुर्गेश्वरी वर्मा 7 वर्ष को चोट लगी है ।
जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव से बिलासपुर रिफर किया गया, पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है,पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि इस मार्ग पर आये दिन सडक़ हादसे हो रहे है। लगातार हो रहे सडक़ हादसे के बाद भी यातायात पुलिस के जवान मुख्य मार्ग पर मौजूद नहीं रहते। वही तेज रफ्तार वाहनों के चलते भी सडक़ हादसो में बढ़ोत्तरी हो रही है।

