कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन: तय होगी चुनावी रणनीति मुख्यमंत्री भूपेश व प्रभारी शैलजा भी होगी शामिल संभागीय सम्मेलन के बहाने ऊर्जा भरने की कोशिश

कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन: तय होगी चुनावी रणनीति मुख्यमंत्री भूपेश व प्रभारी शैलजा भी होगी शामिल संभागीय सम्मेलन के बहाने ऊर्जा भरने की कोशिश

बिलासपुर। बिलासपुर में 7 जून को कांग्रेस का सम्भागीय सम्मेलन सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है । शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ,जि़ला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि आगामी चुनाव 2023 के मद्देनजर यह सम्मेलन बहुत ही महत्व पूर्ण है । जिसमे छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ,छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहप्रभारी डॉ चन्दन यादव, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ ,प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ,शिक्षा मंत्री उमेश पटेल , लोक सभा सांसद ज्योत्स्ना महंत सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी , सहित सम्भाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी ,जि़ला अध्यक्ष ,जि़ला प्रभारी सहित रायगढ़, जांजगीर–चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, मरवाही बिलासपुर जिले से कांग्रेसजन शामिल होंगे। निगम मण्डल, बोर्ड, सहकारिता, मंडी के अध्यक्ष पदाधिकारी , प्रकोष्ठ मोर्चा, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ,जि़ला अध्यक्ष जि़ला पंचायत /जनपद पंचायत के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष और सभापति शामिल होंगे , नगर निगम के महापौर / सभापति और पार्षदगण, नगर परिषद /नगर पंचायत के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष , शामिल होंगे । आज तैयारी की जायजा लेने संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ बिलासपुर पहुंचे ऑडिटोरियम जाकर व्यवस्था देखे । मंच की व्यवस्था को सुनिश्चित किया और मंच में बैठने वालों का प्रोटोकाल बनाया। उन्होंने कहा सम्मेलन में सभी बड़े पदाधिकारी ,मंत्री ,शामिल हो रहे हमे अनुशासन और पीसीसी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमो के अनुसार व्यवस्था बनाये रखना है । अध्यक्ष ने बताया कि ड्राप गो के तहत गाडिय़ां रहेंगी और निर्धारित स्थल जो बाजपेयी मैदान , लाल बहादुर शास्त्री स्कूल का चयन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और महात्मा गांधी जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा । साथ राज्य गीत अरपा पैरी की धार और राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम से प्रारम्भ होगा । सभी अतिथियों का कांग्रेस का मफलर पहानकर स्वागत किया जाएगा । तैयारी को लेकर कांग्रेस सभी बड़े नेता लगातार सक्रिय रहे । जिसमेप्रभारी चुन्नी लाल साहू, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,जि़ला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, विधायक शैलेष पांडेय, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जि़ला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रवक्ता अभय नारायण राय, मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, सदस्य नरेंद्र बोलर,विष्णु यादव,ऋषि पांडेय, सुभाष ठाकुर,समीर अहमद, राकेश शर्मा,आदि उपस्थित थे।
कई जिलों के कांग्रेस नेताओं का रहेगा जमवाड़ा
कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन 7 जून को आयोजित है। तारीख तय होने के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, सह प्रभारी चंदन यादव, विजय जांगिड़ के साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के पदाधिकारी समेत निर्वाचित जन प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसके साथ ही सम्मेलन में रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती और सारंगढ़ जिले के कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
कांग्रेस का मिशन 2023
कांग्रेस अपने मिशन 2023 में इस बार उन सीटों पर फोकस कर रही है। जहां पिछली बार विधानसभा में हार मिली थी। कांग्रेस संगठन के साथ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ऐसे सीटों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं है। यही वजह है कि बिलासपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा विधायकों वाले क्षेत्र को चुना था।
दूसरी तरफ कांग्रेस आदिवासी बाहुल्य सीटों पर भी पूरा ध्यान फोकस कर रही है। हालांकि, इसमें भाजपा भी पीछे नहीं है। पिछले चुनाव में बस्तर की 12 विधानसभा सीटें कांग्रेस अपने कब्जे में रखने के फिराक में है। यही वजह है कि संभागीय सम्मेलन के लिए पहले स्थान पर बस्तर को रखा गया तो वहीं भाजपा उन सीटों पर सेंध लगाने की कोशिश में जुटी हुई है और संगठन प्रभारी ओम माथुर लगातार उस इलाके का दौरा कर रहे हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *