पत्नी ने कराई पति की हत्या, पिता ने साथियों से मिलकर दिया वारदात को अंजाम रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की गुत्थी सुलझी पांच आरोपी गिरफ्तार

पत्नी ने कराई पति की हत्या, पिता ने साथियों से मिलकर दिया वारदात को अंजाम  रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की गुत्थी सुलझी पांच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । पांच दिन पहले रेलवे ट्रेक में जिस युवक की लाश मिली थी उसमे पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने मृत युवक की पत्नी, ससुर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या उसके ही ससुर ने बेटी के कहने पर अपने साथियों के साथ मिलकर किया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 27 मई को रेल्वे स्टेशन कलमीटार के कर्मचारियों ने सूचना दी कि कमलीटार स्टेशन के पास रेल्वे ट्रेक में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा है। सूचना पर कोटा पुलिस मौके पर पहुॅची और शव का पंचनामा किया।

अज्ञात शव के सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोंट के निशान थे। शव की आस-पास के ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया गया किन्तु पहचान नही हो पाया। अज्ञात पुरूष की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने रेलवे ट्रेक पर फेंका गया था। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई और अज्ञात शव की शिनाख्गी तथा अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी हेतु अलग-अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया। मृतक के सर्ट के जेब में मंगला चौक स्थित रेस्टोरट के मालिक का मोबाईल नम्बर लिखा हुआ एक कागज मिला था। जिसके आधार पर मृतक को अंतिम बार बिलासपुर क्षेत्र में देखे जाने की संभावना पर रेस्टोरेंट के मालिक से संपर्क किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि युवक रेस्टोरेंट में शेफ का काम मांगने था। मृत युवक को रेस्टोरेट में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी देखा गया। उसके बाद मृतक कहॉ गया इसका पता नही चल पा रहा था। पुलिस की टीम ने मंगला चौक उसलापुर, नेहरू चौक, महाराणा प्रताप चौक, मंगला बस्ती एवं आसपास के चौक चैराहो में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो को खंगाला। काफी मेहनत के बाद 31 मई को मंगला चैौक वंदना हास्पिटल के पास स्थित होटल में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे को बारिकी से देखने पर मृतक वहॉ दिखाई दिया। लगातार कैमरे का अवलोकन करने पर लगभग 02 घण्टे तक मृतक होटल के आस-पास बार-बार आते जाते हुये देखा गया। मृतक के फोटो को होटल के कर्मचारी को दिखाकर पूछताछ किया गया तो कर्मचारी ने बताया मृत युवक होटल की महिला कर्मचारी दुर्गा सिगरौल से बार बार मिलने आता था। दुर्गा सिंगरौल से मृतक का फोटो दिखाकर पुछताछ करने पर मृतक की पहचान अपने पति योगेशवर सिंगरौल के रूप में किया। मृतक की शिनाखतगी होने के बाद उसकी पत्नि दुर्गा सिंगरौल से बारिकी एवं कडाई से पुछताछ करने पर उसने बताया कि करीब 03 वर्ष से दोनो पति-पत्नि अलग रह रहे है तथा मृतक योगेशवर सिगरौल उसके चरित्र पर शंका कर इसे बार-बार मारपीट करता था। उसकी प्रताडऩा से तंग आकर अपने पिता रामावतार सिंगरौल को फोन करके बुलाया और हमेशा के लिये योगेशवर सिगरौल को अपने रास्ते से हटाने का निवेदन किया। आरोपी रामावतार सिगरौल ने अपने अन्य साथीयों विनोद सिंगरौल एवं लखन साहू पहुंचे और मृतक योगेशवर सिंगरौल के साथ मौके पर मारपीट की और हाथ बांधकर मोटर सायकल से ग्राम मोछ ले गए। वहॉ भी बेरहमी से मारपीट किया। इसके बाद आरोपी रामाअवतार ने अपने एक अन्य साथी तिफरा निवासी लााल उर्फ विशम्भर लोनिया को बुलाया और दो मोटर सायकल में योगेशवर सिगरौल को बैठाकर कलमीटार रेल्वे स्टेशन ले गए। यहां पर हत्या करने की नियत से चारो ने मिलकर योगेश्वर के साथ फिर से मारपीट की। उसी दौरान रामअवतार ने रेल्वे ट्रेक के पास पडे पत्थर से मृतक के सिर के पीछे तरफ मार दिया, जिससे योगेशवर सिंगरौल वहीं गिर गया। इसके बाद उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। मृत्यु को दुर्घटना का रूप देने के लिये चारो आरोपीयो ने शव को घसीटकर रेलवे ट्रेक पर रख दिया और सभी लोग भाग गये। जब ट्रेन उस ट्रेक से गुजर रही थी तभी ट्रेन के ड्राईवर ने शव को देखकर पहले ही ट्रेन रोक दी और पुलिस को सूचना दी। सभी पांॅचो आरोपीयों को अलग-अलग जगह से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया और सभी आरोपीयों को हत्या करने के जुर्म में विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी रामअवतार सिंगरौल पिता मैकु राम सिंगरौल उम्र 55 साल साकिन ग्राम मोछ थाना तखतपुर ,विनोद सिंगरौल पिता छेदी लाल सिंगरौल उम्र 47 साल साकिन ग्राम खैरी थाना तखतपुर , लखन लाल साहू पिता लोमस राम साहु उम्र 48 साल साकिन ग्राम मोछ थाना तखतपुर , राम विशवम्भर लोनिया उर्फ लाला पिता कुज राम लोनिया उम्र 40 साल साकिन ग्राम तिफरा यदुनंनदन नगर थाना सिरगिट्टी ,दुर्गा सिंगरौल पति योगेशवर सिंगरौल उम्र 25 साल साकिन ग्राम मोछ थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग) हाल मुकाम महावीर पैराडाईस होटल मंगला चौक निवासी को पकड़ा है। उक्त कार्रवाई में ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक उत्तम साहू,, उप निरी. अजय वारे, हेतराम सिदार, सउनि चंदन सिहं कोर्राम, प्र. आर. बलवीर सिंह आरक्षक तरूण केशरवानी, निखील रॉव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, महिला आरक्षक शकुन्तला साहु, आरक्षक चंदन मानिकपुरी, संजय कश्यप, असिम भारद्वाज, रवि राजपूत, भोप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *