गौठानों में 13 सौ करोड़ की गड़बड़ी धरम,अमर ,रजनीश ,सवन्नी और हर्षिता ने लगाए घोटाले के आरोप

गौठानों में 13 सौ करोड़ की गड़बड़ी  धरम,अमर ,रजनीश ,सवन्नी और हर्षिता ने लगाए घोटाले के आरोप

बिलासपुर। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, विधायक रजनीश सिंह, हर्षिता पांडे ने संयुक्त पत्र वार्ता में प्रदेश के गौठानों में 13 सौ करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया ।सभी नेताओं ने बताया कि गौठानों का अलग-अलग दौरा किया गया , कहीं भी ना चारा सही मिला ना भुगतान समितियों को भुगतान। वर्मी कंपोस्ट बनाने वालों को भी मेहनताना नहीं मिल रहा है।

बिल्हा, मस्तूरी बेलतरा तखतपुर के घोटालों के निरीक्षण के बाद सभी नेताओं ने बताया कि 1300 सौ करोड़ के घोटाले का अनुमान है। साथ ही केंद्र के 14 में 15वें वित्त के साथ डीएमएफ और मनरेगा के पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सरकार की गौठान योजना से गांवों का विकास थम गया है । पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि यह भ्रष्टाचार का विकेंद्रीकरण हो रहा है ।श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री स्वयं आकर बिल्हा की गौठान देखें तब उन्हें वास्तविक स्थिति का अंदाजा होगा। विधायक रजनीश सिंह ने कहा की सरकार ने 420 करोड़ का गोबर का भुगतान किया, लेकिन एक लाख से ज्यादा का गोबर बेचने वाला किसान नहीं मिला और वर्मी कंपोस्ट के नाम पर मुरूम मिट्टी बेच रहे किसानों से एक हिसाब से खाद की खरीदी कराई जा रही है । प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि भाजपा का मानना है कि यह बिहार के चारा घोटाला से भी बड़ा मामला है। हर्षिता पांडे ने कहा कि जब गौठान में पानी ही नहीं है तो खाद कैसे बनेगी, यह समझ में नहीं आता ।गौठान समिति की व्यवस्था भी नहीं है। समूह की महिलाओं को पैसा नहीं मिल रहा है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *