नाईट लैंडिंग सिविल कार्य 60 प्रतिशत हुआ पूरा कल इलेक्ट्रिक कार्य प्रारम्भ करने नारियल फोड़ने का कार्यक्रम समिति ने स्थानीय सांसद से बिलासपुर एयरपोर्ट को उड़ान 5.0 का लाभ दिलाने की मांग की
बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में चल रहे विकास कार्यो आज समीक्षा की और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए पर्याप्त ध्यान दिया जा रहा है और सही आवश्यक कार्य उचित रफ़्तार से चल रहे हैं।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने विस्तार से ब्यौरा देते हुए कहा कि नाईट लैंडिंग सम्बन्धी सिविल ६०% पूरा हुआ इसमें रनवे के दोनों तरफ मिटटी की कटाई और नाईट लैंडिंग मशीनों के लिए भवन निर्माण शामिल है। कल इसके अगले चरण में इलेक्ट्रिक कार्य प्रारम्भ करने नारियल फोड़ने का कार्यक्रम रखा गया है। और सबसे पहले केबल डालने के लिए केबल ड्रेन का निर्माण रनवे के दोनों तरफ शुरू किया जाएगा। नाईट लैंडिंग के लिए आवश्यक मशीनों और केबल को विदेश से आयत करने का आर्डर भी दिया जा चूका है और यह समय पर बिलासपुर पहुंच जाएगा इसके साथ ही टर्मिनल भवन विस्तार का काम भी ७० प्रतिशत पूरा हो गया है। इसके अलावा अराइवल हॉल में लगेज कन्वेयर बेल्ट लगाना भी स्वीकृत कर लिया गया है. इसको लगाने का काम भी जल्दी शुरू किया जाएगा। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार की उड़ान ५. ० योजना में बिलासपुर एयरपोर्ट को योजना में शामिल करने की मांग दोहराई है। इसके लिए समिति ने सांसद अरुण साव से सक्रियता दिखने की मांग की है। गौरतलब है कि एएआई ने उड़ान योजना के मापदंडों में फेर बदल कर एक एयरपोर्ट पर सप्ताह में ७ से अधिक लैंडिंग टेकऑफ होने पर एयरपोर्ट को “अंडर सेर्वेड” श्रेणी से बाहर कर दिया है। बिलासपुर एयरपोर्ट में केवल ८ लैंडिंग टेकऑफ है और व्यावहारिक रूप से एक ही फ्लाइट है. समिति सांसद ने बिलासपुर एयरपोर्ट को उड़ान ५. ० का लाभ दिलाने की मांग की। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का महाधरना आज भी जारी रहा और आगमन के क्रम से महापौर रामशरण यादव पार्षद गण, बजरंग बंजारे, रामप्रकाश साहू, सुखी राम पटेल, के अलावा सर्व श्री बद्री यादव, देवेंद्र सिंह, महेश दुबे, कमल सिंह ठाकुर, मनोज श्रीवास, प्रकाश बहरानी, संत कुमार नेताम राकेश शर्मा, समीर अहमद, विजय वर्मा, अनिल गुलहरे, केशव गोरख, दीपक कश्यप, संतोष पीपलवा, नरेश यादव, रशीद बख्श, चंद्रप्रकाश जायसवाल, और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

