शहीद नंदकुमार फ़ाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आज

शहीद नंदकुमार फ़ाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आज

बिलासपुर। शहीद नंदकुमार फ़ाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा कल २१ मई दिन रविवार को सूर्यवंशी समाज भवन जूना बिलासपुर (नागोराव शेष स्कूल के पास) में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
नगर निगम के एल्डरमैन एवं फ़ाउंडेशन के सदस्य अखिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि,स्वास्थ्य जाँच शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों के द्वारा अपनी सेवा दी जाएगी,जिसमें हृदय रोग,स्त्री रोग,छाती रोग,हड्डी रोग,बाल रोग एवं तंत्रिका रोग आदि का निःशुल्क जाँच एवं उपचार किया जाएगा।
शहर के सभी गणमान्य नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि,स्वास्थ्य जाँच शिविर का लाभ उठाये।
शहीद नंदकुमार फ़ाउंडेशन वर्षों से ऐसे जन-उपयोगी कार्य करते आ रहा है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *