पुरानी रंजिश में नशा कारोबारी की गला रेत कर हत्या

बिलासपुर। नशे के कारोबार करने वाले की गला रेत कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला इलाका नयापारा का है। मंगलवार की शाम को गांजा व्यवसायी पवन सोनी की दस बारह लोगों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सिरगिट्टी पुलिस और एंटी सायबर क्राइम यूनिट की टीम भी पहुंच कर आरोपियों के पतासाजी में जुट गई। फिलहाल अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और अभी तक घटना को अंजाम देने वाले नाम भी स्पष्ट नहीं हुआ।
वही पुलिस इस मामले आस पास की सिसिटिवि फुटेज खंगाल रही है।ऐसा बताया जा रहा की मृतक एक माह पहले ही हाफ मर्डर के मामले में जेल से छूटा है।और पिछले एक साल से जेल में ही था।
पुलिस ने बताया कि गणेश नगर सिरगिट्टी के स्थानीय निवासी पवन सोनी उर्फ सोनू सोनी पिता सुरेश सोनी उम्र 26 वर्ष को स्थानीय लोगो के द्वारा धारदार हथियार से गम्भीर चोट पहुॅचाने पर उपचार के दौरान उक्त युवक की मृत्यु हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅचकर आरोपियों को चिन्हॉकित कर पता तलाश मे लगी है। मृतक पवन सोनी के विरूध्द पूर्व में भी मारपीट के अपराध थाना सिरगिट्टी मे पंजबीध्द है।

