बिलासपुर में सदैव मिला है क्रिकेट को बढावा- अमर अग्रवाल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अमर अग्रवाल

बिलासपुर में सदैव मिला है क्रिकेट को बढावा- अमर अग्रवाल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अमर अग्रवाल

बिलासपुर। बिलासपुर शहर ने एवं यहां की जनता ने सदैव खेल एवं खिलाडियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जिसका फल ये मिला कि हमारे बिलासपुर शहर के खिलाड़ी आज देश में ही नहीं विदेशों तक में बिलासपुर का परचम लहरा रहा है उक्त बाते छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने जेपी वर्मा कॉलेज में बिलासपुर यूथ क्लब द्वारा आयोजित बिलासपुर नगर निगम स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में कहीं उन्होंने इस आयोजन हेतु यूथ क्लब बिलासपुर के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा आगे भी इस प्रकार के अन्य आयोजन कराने हेतु प्रोत्साहित किया।

अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में इस प्रकार के आयोजनों से बिलासपुर शहर में लगातार खेल प्रतिभा का विकास हो रहा है तथा इन आयोजनों से हमारे नगर के नागरिक भी खेलों का भरपूर आनंद ले रहे है अपने वक्तव्य के साथ ही अमर अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया।

उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत , पूर्व नगर निगम एल्डरमैन प्रवीण दुबे , पार्षद सुनीता मानिकपुरी के साथ आयोजन समिति के वेदांत शुक्ला , साहिल कश्यप , साहिल भाभा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव , आयुष मिश्रा , आशिफ़ खान , कुशल वाहने सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *