पेयजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने कलेक्टे्रट के सामने फोड़ा मटका आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

पेयजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने कलेक्टे्रट के सामने फोड़ा मटका आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते पेय जल संकट को लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर के जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार से प्रदेश की जनता को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने की मांग की है।

कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने जानकारी दी कि आप ने अलग-अलग जिलों में आंदोलन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जल्द से जल्द प्रदेश में बढ़ते जल संकट से निपटने के लिए शासन-प्रशासन व्यवस्था करें। जिससे ग्रामीणों को पेय जल के लिए परेशान न होना पड़ा।
प्रदेश के लीगल सेल के अध्यक्ष सलीम काज़ी व उनके साथ प्रदेश की सहसचिव उज्ज्वला कराडे मीडिया के साथियो से बात करते हुए ज़मीनी दिक्कतों को बताया कि गर्मी बढऩे के साथ ही ग्रामीणों की समस्या दिनोंदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार का 2023 तक सभी घरों तक उच्च गुणवत्ता का शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन धरातल पर कहीं कुछ नहीं दिख रहा है। आप नेता गोपाल यादव व सुरेश दिवाकर, व संतोष मेश्राम ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही दूषित पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए बहुत भटकना पड़ रहा है। राज्य में जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव तक नल से जल देने के लिए सरकार काम कर रही है। बावजूद इसके पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को पानी के लिये दौड़-भाग करनी पड़ रही है। भूजल स्तर गिरने के कारण कई इलाके में जल संकट की चपेट में आ गए है। प्रदेश के एससी विंग के अध्यक्ष धरम भार्गव ने जानकारी दिया कि आम आदमी पार्टी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार से जल संकट प्रभावित गांवों में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
पीने योग्य पानी की भी समस्या-उज्जवला

आप पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव डा. उज्जवला कराडे ने बताया कि लोगों को पीने योग्य पानी भी नहीं मिल पा रहा है। हर जगह पानी की अलग-अलग समस्याएं हैं। नाली का पानी पाइप लाइन से लगा हुआ है वहीं बोर में पानी का जलस्तर गिर चुका है। भूपेश बघेल की सरकार अपनी वाहवाही लूटने में लगी हुई है। उन्होंने मूलभूत समस्या में कभी ध्यान नहीं दिया। जैसे गर्मी आती है पानी की किल्लत शुरु हो जाती है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *