आरपीएफ ने यात्रियों के छूटा सामान लौटाया
बिलासपुर। गाडी संख्या 07014 भारत गौरव स्पेशल गाड़ी से प्रयागराज हैदराबाद तक बर्थ नंबर- एस 5 के सीट नंबर 82 में यात्रा कर रहे यात्री नाम- के. राजा शिवशंकर पिता के. शिवाराव उम्र- 62 वर्ष निवासी- प्लॉट नंबर-41 हाउस नबर-71-19-79-41 अयोध्या नगर कापरा इसी अययल पोस्ट हैदराबाद जो कि आज उक्त स्पेशल तीर्थ यात्री गाड़ी से प्रयागराज से हैदराबाद तक यात्रा कर रहे थे ।

यात्रा के दौरान जब गाड़ी बिलासपुर स्टेशन में पहुंची कुछ सामान लेने के लिये उतरे थे, इसी समय में गाड़ी रवाना होने लगी । इसी हड़बड़ी में अपना मोबाईल मॉडल- नंबर- सैमसंग गैलेक्सी कोर- 01 को बिलासपुर स्टेशन में स्टाल में भूल गया था। प्राप्त रेल मदद के सूचना पर में सहायक उप निरीक्षक के. पी. तिवारी साथ में आर विश्वास कुमार के साथ में स्टाल वालों से पूछने पर पता चला कि एक मोबाईल को दीपक सहारे नामक लडक़े ने रेसुबल पोस्ट बिलासपुर में जमा कराया है। तथा एक अन्य नंबर 9676284411 से मोबाईल के बिलासपुर स्टेशन में मिलने की सूचना देकर अवगत कराया गया सूचना प्राप्त होने पर यात्री समय लगभग 2 बजे रेसु बल पोस्ट बिलासपुर में आकर अपने मोबाईल का पहचान किया और उसका नंबर- 9441928797 बताकर उक्त मोबाइल को सही सलामत सुपुर्दनामा में दिया गया है।
वही दूसरी घटना मे ं गाड़ी संख्या 12860 में एक महिला यात्री के दो बैग कोच बी-7 मे है एवं वह स्वयं गाड़ी में नहीं चढ़ पायी है। उक्त सूचना पर गाड़ी के बिलासपुर स्टेशन पीएफ 3 समय 04.18 बजे आगमन पर ड्यूटी में तैनात आर. डी. के. कुंभकार द्वारा उक्त कोच को अटैंड किया गया एवं खोजबीन करने पर दोनों बैग मिल गये जिन्हें लाकर सुरक्षित रेसुब पोस्ट बिलासपुर मे टीए डयूटी में जमा किया गया एवं उक्त की सूचना से मसुनिक बिलासपुर को अवगत कराया गया।आज 9 बजे उक्त महिला यात्री रेसुब पोस्ट बिलासपुर मे उपस्थित हुये तथा अपना नाम व पता स्वेच्छा पांडे पति प्रशांत पांडे उम्र 43 वर्ष निवासी- ई-18 जिंदल स्कूल हाउसिंग कालोनी के पीछे रायगढ़ (छग) तथा अपने दो बैग छूटने की बात बताये। महिला यात्री ने बताया कि उन्हें गाड़ी संख्या 12860 में पीएनआर नंबर 6315244707 अंतर्गत कोच बी-7/5,6,7 पर परिवार के साथ रायगढ़ से नागपुर तक यात्रा करना था परंतु वह लोग गाडी मे नहीं चढ़ पाये तत्पश्चात् उन्हें बैग दिखाकर पहचान करायी गयी एवं आवश्यक कागजी कार्यवाही एवं तस्दीक करने उपरांत उक्त दोनो बैग में रखे सभी नये-पुराने कपडे व अन्य सामान को सही सलामत महिला यात्री को सुपुर्द किया गया। यात्री द्वारा रेसुब बिलासपुर को धन्यवाद दिया गया। सभी सामान का अनुमानित कीमत 10000/- रू है।

