ट्रेन में डेढ़ किलो गांजा ले जाते युवक पकड़ाया

ट्रेन में डेढ़ किलो गांजा ले जाते युवक पकड़ाया

बिलासपुर। शासकीय रेलवे पुलिस की एंटी क्राइम टीम को मुखबीर से सूचना मिली की एक युवक मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम के सदस्य प्लेटफार्म नंबर 4 -5 में तलाशी में जुट गए। इसी बीच एक युवक टीम के सदस्यों को देखकर इधर-उधर भागने लगा। जिसके बाद सदस्यों ने घेराबंदी कर युवक को धर दबोचा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवशंकर दास मानिकपुर पता कोटमी सोनार जिला जांजगीर चापा बताया। जब युवक के पास रखे झोले की तलासी ली गई तो उसमें एक किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की कीमत 13 हजार 500 रुपये आंकी गई हैं। वही यह युवक कोटमी सोनार स्टेशन के आसपास ही गांजा बेचने का काम करता है। जिसके बाद उन्हें जीआरपी थाना बिलासपुर में लाया गया। यहाँ उनके विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर न्यायलय में पेश किया गया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *