धान खरीदी को लेकर भाजपा की मांग को माना है प्रदेश सरकार-कौशिक

बिलासपुर (जीआर)।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि  धान खरीदी को लेकर भाजपा लगातार मांग कर रही थी कि धान खरीदी एक नवंबर से हो । भाजपा की मांग को प्रदेश की सरकार ने माना है। हमेशा विपक्ष किसानों के हितों की बात करती है। यही कारण है कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा के दवाब में यह कदम उठाया है। इस सबंध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव  ने एक पत्र भी प्रदेश सरकार को लिखा था। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी धान खरीदी को लेकर 1 नवंबर की तिथि तय थी, लेकिन कांग्रेस की सरकार किसानों को छलते हुए धान खरीदी की तैयारी में देरी करती थी। जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को समय रहते धान खरीदी को लेकर आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लेना चाहिये तांकि किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *