37 नए कोरोना संक्रमित मिले 548 लोगों ने कराया कोरोना टेस्ट एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 193

37 नए कोरोना संक्रमित मिले 548 लोगों ने कराया कोरोना टेस्ट एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 193

बिलासपुर। जिले में आज 37 नए कोरोना संक्रमित मिले है। वही स्वास्थ्य विभाग ने आज 548 लोगों की कोरोना टेस्ट की जांच की गई। जिसमें अब बढक़र एक्टिव मरीजों की संख्या 193 हो गई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।
पूरे प्रदेश की तरह बिलासपुर में भी कोरोनावायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस के संक्रमण का खतरा देखते हुए भी शहर और जिले के लोग किसी भी प्रकार की सावधानी नहीं बरत रहे हैं। आज बिलासपुर जिले में कुल 37 नए संक्रमित मरीज मिले। इनमें 9 मरीज मस्तूरी सात कोटा एक बिल्हा और सर्वाधिक 20 मरीज बिलासपुर शहर में मिले। बिलासपुर शहर में मिले 20 संक्रमित मरीज विनोबा नगर, हेमू नगर, जब्बल गली नेहरू नगर, लिंगियाडीह, अपोलो हॉस्पिटल परिसर मेन पोस्ट ऑफिस चाटा पारा के पास इंदिरा विहार रामा वैली स्टेट बैंक कॉलोनी कृष्णा विहार मुंगेली नाका और मंगला से चिन्हित हुए हैं।
टेस्ट के लिए नहीं पहुंच रहे संक्रमित
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है. आम जनता इसे अभी हल्के में ले रही है. उन्हें विश्वास है कि वैक्सीन लगवा चुके हैं, इसलिए उन्हें नुकसान नहीं होगा. 4 दिन पहले हुई मौत में बुजुर्ग ने पहले दो वैक्सीन लगवा चुका था, लेकिन इसके बाद भी उनकी कोरोना वायरस से मौत हो गई. आम जनता सर्दी खांसी को सामान्य मानकर इसका इलाज अपने अनुसार कर रही है. कोरोना जांच के लिए जांच केंद्र पहुंच नहीं रहे हैं. यही वजह है कि बहुत ही कम संख्या में संदेहियों की जांच हो पा रही है.
होम आइसोलेट होने की दी सलाह
संदेहीयी की कोविड टेस्ट किया गया जिसमें पॉजिटिव आए लोगों को होम आइसोलेट होने की सलाह दी गई है. सबसे ज्यादा मरीज शहर के बीच मिल रहे हैं, जिससे खतरा और भी बढ़ रहा है.

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *