पिता पुत्र की हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ़्तार

पिता पुत्र की हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ़्तार
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बिरनपुर में पिता-पुत्र की हत्या करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। रहीम और ईदुल की हत्या मामले में पुलिस ने आस पास के ही गांव से लगे आठ लोगों इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामलें का खुलासा करते हुए बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलेसेला ने बताया कि बिरनपुर हिंसा मामले में अब तक 28 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूरे मामले में सात एफआईआर दर्ज किए गए है। मामला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इन्वेस्टिगेशन जारी है, और भी आरोपियों की तलाश जारी है। उ न्होंने बताया कि भुनेश्वर साहू हत्याकांड में 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वहीं पिता-पुत्र रहीम और ईदुल की हत्या मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही गांव के एक घर में आगजनी मामले में कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। गौरतलब है कि बेमेतरा के बिरनपुर में सांप्रदायिक हिंसा में भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। इसके ठीक बाद गांव में 2 लोगों की और लाश मिलने से हडक़ंप मच गया था। पुलिस ने पिता-पुत्र की हत्या के आरोपियों के संबंध में कोई सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए नगद इनाम देने का ऐलान भी किया था।
मना करने पर भी गए बकरी चराने
बिरनपुर में हुई हिंसा के बाद बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए पुलिस ने दो दिन से लोगों को बाहर निकलने से मना किया था। पुलिस ने गांव की बाहर की तरफ रहने वालों को भी गांव में ही बुला लिया था और उन्हें एक साथ रखा था।
बावजूद इसके 55 साल का रहीम और उसका 35 साल का बेटा ईदुल मोहम्मद बकरी चराने जंगल की ओर चले गए थे, जहां उनकी हत्या हुई है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *