ट्रांसफार्मर में लगी आग से मचा हडक़ंप आग की लपेटे में कुछ पेड़ भी आए मुंगेली नाका चौक की घटना
इसी दरम्यान शुक्रवार को मुंगेली नाका चौक संजय तरुण पुष्कर के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग देखते ही देखते इतनी तेज हो गई की आग की लपटे आसपास के पेड़ो को अपने चपेटे में ले लिया। लोगो की भीड़ रोड में जमा हो गई। कुछ लोगो ने जिम्मेदार विभाग को इसकी सूचना भी दी लेकिन गर्मी में सुख सुविधा से कौन वंचित होना चाहता है। लिहाजा जिम्मेदार ऑफिस में ही जमे रहे। घटना स्थल से कुछ दूर स्थित अग्निशामक विभाग को भी पहुंचने में आधे घंटे का समय लग गया। जिम्मेदारों ने आग बुझाने विभाग के सबसे छोटे अग्निशामक वाहन को भेजा लेकिन वो भी खराब निकला। लगातार प्रयास करने के भी अग्निशामक वाहन शुरू नही हुआ। आग लगातार बढ़ती ही जा रही थी तब विभाग ने दूसरा अग्निशामक वाहन भेजा तब जाकर आग पर काबू पाया गया। विभागों द्वारा ऐसी लापरवाही आम है। बहरहाल इससे यह कहा जा सकता है को जिम्मेदार विभाग अभी भी इस आपदा से निपटने तैयार नहीं है।

