सडक़ किनारे ड्राइवर की रक्तरंजित लाश मिली हत्या की आशंका मृतक की हुई शिनाख्त, पुलिस जुटी जांच में
बिलासपुर। आज चकरभाठा थाना एरिया में होटल सेंट्रल प्वाइंट के बगल से बोदरी जाने वाले रास्ते में अज्ञात डेड बॉडी मिली थी। जिसकी शिनाख्त दीपक यादव पिता परदेशी यादव उम्र 33 साल साकिन अटल आवास चौबे कॉलोनी के रूप में हुई है, जो प्राइवेट स्कूल में वैन चालक था। अज्ञात आरोपी का पता तलाश जारी है।
आज सुबह चकरभाठा थाना क्षेत्र में खून से लथपथ लाश मिलने से हडक़ंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक बोदरी चकरभाटा क्षेत्र में होटल के पीछे खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली ।
जिसके बाद इसकी जानकारी लोगों ने चकरभाटा पुलिस को दिए वही घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी और फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है। मौके पर पहुंची पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ की पर किसी ने भी लाश को नहीं पहचाना आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति को लाकर मार कर फेंक दिया गया है। मृतक के सिर पर वार किया गया है साथ ही बाएं हाथ की कलाई काट दी गई है, एवं दांत भी टूटे हुए हैं घटना घटनास्थल पर शराब कि खाली सीसी बियर के बोतल डिस्पोजल चखना मिले हैं घटनास्थल पर एक कैची भी बरामद की गई है, मृतक ने गले में काला धागा और ताबीज है साथ ही दाएं हाथ के कलाई में काला धागा कपड़ा लाल रंग का टी-शर्ट एवं काले कलर का लोवर पहना है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है ।
प्रथम दृष्टया मामला मर्डर का लग रहा है फिलहाल चकरभाठा पुलिस ने शव को मरचूरी में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही थी। जहां मृतक की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है।

