भाजयुमो ने किया सीएम व गृहमंत्री का पुतला दहन

भाजयुमो ने किया सीएम व गृहमंत्री का पुतला दहन

बिलासपुर। जिला बेमेतरा साजा बिरनपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव एवं भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किया।
विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिला बेमेतरा के साजा – बिरनपुर में हुई हिन्दु नवयुवक की हत्या होने पर जब 10 अप्रैल को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत सहित भाजपा के नेता पीडि़त परिवार से मिलने बेमेतरा साजा बिरनपुर जा रहे थे तो पुलिस प्रशासन ने गांव के पूर्व ही उन्हें रोक लिया एवं गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में आज प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जिसके अंतर्गत बिलासपुर जिला में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि जिला बेमेतरा साजा बिरनपुर में सम्प्रदाय विशेष के लोगों द्वारा हिन्दु नवयुवक की हत्या होने के बाद 48 घंटा बीत जाने पर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री या अन्य मंत्री पीडि़त परिवार को सांत्वना देने नही गया जो कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। पूर्व में भी कवर्धा में इसी तरह की घटना घटित हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं के संरक्षण एवं कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के कारण ही इस तरह की लगातार घटनायें हो रही है, जिसकी सभी लोगों द्वारा कड़ी निंदा की जानी चाहिए। बेमेतरा साजा बिरनपुर की घटना के विरोध में विश्व हिन्दु परिषद एवं सनातनी हिन्दु संगठनों ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का सफल आयोजन किया गया, जिसको भारतीय जनता पार्टी का पूरे प्रदेश में समर्थन रहा। छत्तीसगढ़ शासन से कोई भी जनप्रतिनिधि पीडि़त परिवार को सांत्वना एवं संवेदना प्रगट करने नही पहुॅचा एवं जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव सहित भाजपा नेता पीडि़त परिवार से मिलने जिला बेमेतरा साजा बिरनपुर जा रहे थे यह भी कांग्रेस को हजम नही हुआ एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जिसकी कड़ी निंदा करता हूॅ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी ने कहा कि भुनेश्वर साहू की हत्या होना निंदनीय है कांग्रेस सरकार में बैठे हुए लोग अब छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकते और हमेशा से सरकार के लोगों ने छत्तीसगढ़ में तुष्टीकरण की राजनीति की है श्री केसरवानी ने कहा कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर्गीय भुनेश्वर साहू के परिवार को 10 लाख देने की घोषणा करते हैं जो कि अति निंदनीय है जबकि देखा जाए तो अन्य कांग्रेसी राज्यों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 50 लाख रुपए देने की घोषणा की थी किस तरह का अपनापन है इसे साफ जाहिर होता है कि छत्तीसगढ़ की जनता से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किसी प्रकार का लेना देना नहीं है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *