जिले में कोरोना के 17 नए मामले स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट… टेस्ट बढ़ने के साथ बढ़ रहे नए मामले

जिले में कोरोना के 17 नए मामले स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट… टेस्ट बढ़ने के साथ बढ़ रहे नए मामले

बिलासपुर। जिले में आज 17 कोरोना मरीजों के मिलने से हडक़ंप मच गया है। हर दिन संक्रमितों की संख्या बढऩे से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वही कोरोना टेस्ट बढ़ा दिया गया है ताकि मरीजों की पहचान जल्द हो सके। आज 17 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसमें 11 महिलांए व 6 पुरूष संक्रमित मिले है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
जिले में आज एक साथ 17 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से स्वास्थ्य महकमा में हडक़ंप मच गया है। आज 460 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें 17 पाजिटिव मिले है। आज जिले व शहर के श्रीराम टावर व्यापार विहार,तैयब मस्जिद भारतीय नगर,सिम्स,देवरीखुर्द,मोहदा,शिवघाट पुराना सरकंडा से तीन मस्तूरी, खैरा, खरौदा, नर्मदा नगर,बुंदेला बिल्हा,उसलापुर,तेलीपारा व लिगिंयाडीह से कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। कुछ मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तो वही बाकी मरीज होम आइसोलेशन पर उपचार करा रहे है। कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच सेंटर बढ़ा दिए है। वही कोविड अस्पताल को फिर से खोल दिया है। ताकि मरीजों को बेहतर उपचार हो सके। कोरोना महामारी को देखते हुए दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी व निजी अस्पतालों में माकड्रिल कर तैयारियों का जायजा लिया था। ताकि मरीजों की संख्या बढऩे पर उनकों तत्काल व बेहतर उपचार दिया जा सके। गौरतलब हो कि कोरोना के मामले एक बार फिर से बढऩे से लोगों में अब दहशत का माहौल बन गया है। वही मौसम में हो रहे परिवर्तन से भी लोगों का स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। डाक्टरों का कहना है कि सर्दी जुकाम खांसी व बुखार होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचे। और डाक्टरी सलाह पर इलाज कराएं। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के कोविड अस्पताल व प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड अस्पताल बना लिये है। वही निजी अस्पतालों में भी कोविड मरीजों के लिए बिस्तर की व्यवस्था कर रखी है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *