शहर में हनुमान जन्मोत्सव की रही धूम

बिलासपुर। हिंदू धर्मावलंबियों में भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान जी के भक्तों की संख्या सर्वाधिक है। आज गुरुवार को उनके जन्मोत्सव पर शहर के हनुमान भक्त जैसे दीवाने से हो गए थे। तडक़े सुबह शहर भर के सभी छोटे बड़े हनुमान मंदिरों में घंटे घडिय़ाल और पूजा की थाल आरती सहित सभी के दुख शोक और कष्ट निवारण करने वाले महावीर बजरंगबली की पूजा अर्चना का सिलसिला एक बार जो शुरू हुआ तो देर शाम रात तक चलता रहा। भक्तों ने आज सुबह उनके जन्मदिवस पर आतिशबाजी भी की। शोभा यात्राएं भी निकाली गई। और शहर के लगभग हर गली मोहल्ले चौक चौराहे में भगवान श्री बजरंगबली के भंडारे लगे रहे जहां से मंदिर दर्शन के पश्चात लोगों को भोग प्रसाद मिलता रहा।

धर्म जागृति मंच ने किया शोभायात्रा का स्वागत
भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धर्म जागृति मंच समिति द्वारा परंपरा अनुसार इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया ।इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति के संयोजक त्रिलोक श्रीवास ने बताया कि 30 वर्षों पूर्व स्वर्गीय प्रेम श्रीवास जी के द्वारा धर्म जागृति मंच स्थापित कर हनुमान जन्म उत्सव पर शोभायात्रा प्रारंभ किया गया था, यह आयोजन का तीसवा वर्ष है, और छत्तीसगढ़ सहित पूरे मध्यप्रदेश में भगवान हनुमान जन्म उत्सव पर शोभायात्रा प्रारंभ करने वाली पहली समिति है,इस वर्ष भी अपरान्ह 4:00 पंचमुखी हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा दर्जनों झांकियों धुमाल डीजे ताशा बैंड करमा गड़वा बाजा पंथी, आदि एवं हजारों श्रद्धालुओं के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया ,यह शोभायात्रा तोरवा थाना होते हुए गुरुनानक चौक दयालबंद गांधी चौक जुना बिलासपुर सिटी कोतवाली तेलीपारा पुराना बस स्टैंड इंदिरा गांधी चौक तारबाहर चौक,खुदीराम बोस चौक रेलवे स्टेशन होते हुए प्रारंभिक सथलू पर समाप्त हुआ, रास्ते में 5 दर्जन से ज्यादा स्थानों पर बिलासपुर शहर के राजनीतिक दलों सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने आतिशबाजी पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया।
जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल महेश दुबे वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र दुबे देवेंद्र कौशिक डॉ ललित मखीजा किशोर घोरे आदि जन शामिल थे ,शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष मनोज श्रीवास, चीनी बूटी गंगोत्री सपन रजक विष्णु नरेंद्र सिंह गोविंद सिंह पिंटू सुभाष नवल किशोर शर्मा महेश मिश्रा पंडित जितेंद्र शर्मा,सदन गढ़वाल रितेश मेघा माखि जा सुनील मखीजा , मनीष भट्ट रोशन श्रीवास सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

वृध्दाश्रम में शांता फाउंडेशन ने कराया सुंदरकांड का पाठ
श्री राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शांता फाउंडेशन परिवार बिलासपुर के द्वारा न्यायधानी बिलासपुर स्थित कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में मातृ-पितृ स्वरूप बुजुर्गों के बीच सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया । शांता फाउंडेशन हमेशा से समाज के बुजुर्गों जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जाने जाते हैं । इसी क्रम में शांता फाउंडेशन द्वारा पंडित लोमेश प्रसाद पाण्डेय के माध्यम से सुंदरकांड पाठ कराया गया। शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी नीरज गेमनानी ने बताया की शास्त्रों में बताया गया है कि प्रत्येक मंगलवार और हनुमान जन्मोत्सव जैसे शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ करने से न केवल साधक को हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि उन्हें मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। इसके साथ सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति बुराई का मार्ग त्यागकर अच्छाई के पथ पर चल पड़ता है। इस दौरान रुपाली पाण्डेय,आशु साहू,जय प्रकाश तिवारी, दानेश्वर राजपूत उपस्थित रहे।

हनुमान जन्मोत्सव पर भगवा हुआ अभिषेक नगर
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अभिषेक नगर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। लाल, पीले व गेरुवे भारतीय परिधानों में सैकड़ों की सँख्या में महिला, पुरुष व बच्चे ध्वज लहराते हुए जयश्री के नारों से पूरे अभिषेक विहार को गुंजायमान करते हुए भगवामय बना दिया। शाम को पूर्ण विधिविधान के साथ संकटमोचन श्री हनुमानजी की जयंती के उपलक्ष्य में शुभमविहार रामायण मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। बाद में सभी श्रद्धालुओं हेतु भंडारे का आयोजन किया गया। अभिषेक नगर पहली बार ऐसे धार्मिक आयोजन से हर्षित हुआ। आज के आयोजन में बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक श्री ललित अग्रवाल सपत्नीक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने हेतु विकास शर्मा, राजमोहन मिश्रा, श्रीमती द्रौपदी राठौर, निशा अग्रवाल, गुंजन शर्मा, श्रुति श्रीवास्तव, लीलेश्वरी वैष्णव, नीता मिश्रा, शौम्या शुक्ला, श्रद्धा दुबे, सरस्वती कमल, अशोक पांडेय, मनोज राजपूत, राजेश शुक्ला, सरिता पांडेय, आशा कौशिक, सरस्वती, कृति कश्यप, रामसखी गोस्वामी हीरा देवी, संजू दुबे, लक्ष्मी ताम्रकार, कालेश्वरी साहू , प्रियंका त्रिपाठी, लक्ष्मी जायसवाल, पूजा तिवारी, रामशिला कश्यप, महेश कुमार राठौर, श्री सत्यनारायण पांडेय, आर पी मिश्रा, नरेंद्र गोपाल, विनोद अवस्थी, अनिल तिवारी, सुरेंद्र दुबे, प्रमोद अवस्थी, उमेश पांडेय, संतोष सोनी, ईश्वर तिवारी, भूपेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह राठौर उर्मिला शिवहरे, राजेश शर्मा, आखि़लानन्द पांडेय, अक्षय सिंह, राजेश शुक्ला, किरण कुमार दुबे, विजय कश्यप, नीरज तिवारी,राहुल ताम्रकार लेख राम निर्मलकर, चंद्रपुरी गोस्वामी, भुनेश्वर कश्यप, गीता मेहरा सहित बड़ी संख्या में धर्मनिष्ठ, जागरूक, देशभक्त नागरिक उपस्थित थे। विशेष रूप से बेबी आद्या चौधरी ने अमेरिका से सहयोग राशि भेजी। शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री आखि़लानन्द पाण्डेय ने बताया कि हिंदुत्व की अलख पूरे बिलासपुर में जाग्रत करने हेतु ही पहले शिवमंदिर शुभमविहार, फिर गौरीगणेश मंदिर गीतांजलि पार्क, फिर शिवमंदिर शिक्षक कालोनी, गतवर्ष हनुमानमन्दिर शुभमविहार चौक के बाद आज ओंकारेश्वर मंदिर अभिषेक नगर में भव्य आयोजन कर समस्त हिंदुओं को संगठित कर बिलासपुर में शान्ति कायम करना उनका मुख्य लक्ष्य हैं।

