कांग्रेस सरकार किसान हितैषी होने की झूठा दिखावा करती है-अमर अग्रवाल
भाजपा ने अपने 40 वे स्थापन दिवस के लिए की तैयारी
नरेंद्र मोदी के 100 वे मन की बात कार्यक्रम का हर विधानसभा के 100 बूथों में होगा प्रसारण

कांग्रेस सरकार किसान हितैषी होने की झूठा दिखावा करती है-अमर अग्रवालभाजपा ने अपने 40 वे स्थापन दिवस के लिए की तैयारीनरेंद्र मोदी के 100 वे मन की बात कार्यक्रम का हर विधानसभा के 100 बूथों में होगा प्रसारण

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के 40 वे स्थापना को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्य योजना अनुसार प्रत्येक विधानसभा में 4-5 अप्रैल को बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाना तय किया था जिसके अंतर्गत आज बिलासपुर विधानसभा के 159 बूथों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, बूथों प्रभारियो,बूथ अध्यक्षों की पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल के निवास पर सम्पन्न हुई जिसमें बिलासपुर विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमो की जानकारी दी जिसमें भाजपा स्थापना दिवस पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रात: 9:30 बजे से होगा जिसमें सभी बूथ मंडल एवं जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर भाग लेना है एवं उद्बोधन के पश्चात गौरव शाली विकास यात्रा एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा होगी, एवं प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के निवास पर भाजपा का झंडा वंदन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यक्रम की  प्रस्तावना रखी।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा के स्थापना दिवस के संबंधी जानकारी दी एवं कार्यकताओं को चार्ज करते हुए स्पष्ट किया कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता आज चुनावों को लेकर जुट गया है। कांग्रेस सरकार किसान हितैषी होने की झूठा दिखावा करती है परंतु वो केवल कृषि में छूट देकर उन्हें अन्य माध्यमों से लूट रही है जिसे जनता जान चुकी है और इस सरकार की विदाई करने में लगी है परंतु सत्ता तस्तरी में सजी हुई नहीं मिलती उसे प्राप्त करने में कड़ी मेहनत लगती है जिसे हमें अपनी मेहनत से हासिल करना है। आज के कार्यक्रम का संचालन पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजित सिंह भोगल एवं आभार प्रदर्शन पश्चिम मंडल महामंत्री लक्ष्मी नारायण कश्यप ने किया।

नरेंद्र मोदी  के 100 वे मन की बात को लेकर होगा विशेष कार्यक्रम
भाजपा द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 100 वे मन की बात कार्यक्रम में प्रत्येक विधान सभा के 100 बूथों  में सीधा प्रसारण किया जाएगा तथा इसके पूर्व इसके प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को मन की बात से कार्यक्रम में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष जयश्री चौकसे, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, युवा मोर्चा अध्यय निखिल केसरवानी, सभी मंडलों के प्रभारी,मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित सभी बूथों के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *