बांग्ला नववर्ष मनाने छत्तीसगढ़ बंगाली समाज की हुई बैठक
मेंबरशिप व समाज के गतिविधि को बढ़ाने पर हुई चर्चा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा बंगाली भवन तोरवा मैं बांग्ला नववर्ष मनाने हेतु आज शाम बैठक की गई । कार्यसमिति की बैठक में मुख्य मुद्दा बांग्ला नववर्ष में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने एवं आयोजन को सफल करने हेतु बैठक रखी गई थी। बैठक में कई मुद्दे को पास किया गया एवं मेंबरशिप बढ़ाने तथा समाज के गतिविधि को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

15 अप्रैल बंगाली भवन तोरवा में नव वर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक में चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से समाज के प्रदेश अध्यक्ष आरएन नाथ प्रदेश महासचिव गण पल्लव धर, पार्थो चक्रवर्ती संरक्षक ए के गांगुली प्रदेश सह सचिव रंजीत कुमार बोस बिलासपुर जिला अध्यक्ष डॉ अनूप विश्वास जिला महासचिव नारायण चंद्र डे उपाध्यक्ष अचिंत कुमार बोस महिला अध्यक्ष पूर्ति धर महासचिव कल्पना डे उपाध्यक्ष प्रमोटी बारिक उपाध्यक्ष सुनीता विश्वास सांस्कृतिक सचिव राखी गुहा, मोनिका विश्वास, उमा श्याम जीत, उपाध्यक्ष सुनीता बिस्वास , सरस्वती नाथ , अभिजीत विश्वास , राजेश सारथी, देवसेना, गोकुल , आनंद बोस महिला उपाध्यक्ष अरुण धुती मुखर्जी, प्रणव बनर्जी , सुमित चक्रवर्ती, भास्कर दास, रूना दास, मनीषा साहा सहित समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

