झुग्गी-झोपड़ीवासियों को वहीं उसी स्थान में किया जाएगा पुनर्वास-पाटिल
कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का विस्तार, ब्लाक अध्यक्ष बने यशवंत सोन केवरे

झुग्गी-झोपड़ीवासियों को वहीं उसी स्थान में किया जाएगा पुनर्वास-पाटिलकांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का विस्तार, ब्लाक अध्यक्ष बने यशवंत सोन केवरे

बिलासपुर।  कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिले में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये वरिष्ठ कांग्रेस जनो की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल व शहर अध्यक्ष महेत राम सिन्ग रौल के सहमति पर ब्लाक अध्यक्ष 2पर यशवन्त सोन केवरे को नियुक्त किया गया। 

सन्त रविदास के  प्रतिमा प्रांगण में पद ग्रहण समारोह में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस जनो ने अपने उद्बोधन मे समस्त पदाधिकारीयो को बधाई दि और कहा की जिस प्रकार झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का विस्तारकर जिला अध्यक्ष दिलीप  पाटिल व शहर अध्यक्ष महेत राम सिन्गरौल के साथ सभी कार्य कर रहे हैं आप सभी साधुवाद के पात्र है । जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल ने उपस्थिति आम जनो को विश्वास दिलाया की शासन की योजना अनुसार हम झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगो के लिये  ज्यादा  से  ज्यादा लाभ मेरे साथ नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे । दिलीप पाटिल ने बहुत मजबुती  के साथ ये बात कही की जो जहा अपनी झुग्गी झोपड़ी में निवास रत है उसे उसी स्थान में विस्थापित किया जाने का प्रयास हम सभी मिलकर करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने भी स्थानीय प्रशासन को सर्वे करने का निर्देश दिया है मै आपसे इस मंच के माध्यम से निवेदन करता हूँ की हमारे पदाधिकारीयो के साथ आप सभी सर्वे सुची मे नाम जुड्वाये । कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पद ग्रहण समारोह पर मुख्य अतिथि के रुप मे शहर महिला कन्ग्रेस की अध्यक्ष पिन्की निर्मल बतरा,वरिष्ठ कान्ग्रेसी जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल, शहर अध्यक्ष महेतराम सिन्गरौल , कमलेश लाव्हात्रे , एल्डरमेन शैलेन्द्र जायसवाल एल्डरमेन अखिलेश बन्टी गुप्ता, पुर्व पार्षद रामदुलारे रजक ,अशोक हाथिले , पवन खटिक , कु. मीना आदिल ,संजय यादव  महामन्त्रि रितेश साहू ,ब्लाक अध्यक्ष 2के यशवन्त सोन केवरे ,ब्लाक अध्यक्ष 3के अध्यक्ष राकेश साहू आदि उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *