बिलासपुर-इंदौर उड़ान समाप्त करने के विरोध में बिलासपुर बंद का आह्वान
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने दूसरे राज्यों में नई सेवा शुरू करने को बिलसापुर के साथ अन्याय बताया
समिति ने विधायक धर्मजीत को उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिलने पर दी बधाई
बिलासपुर। बिलासपुर-इंदौर उड़ान बंद होने के बाद हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अप्रैल प्रथम सप्ताह को बिलासपुर बंद का निर्णय किया है। समिति ने कहा कि केंद्र सरकार की कंपनी अलायंस एयर ने बिलासपुर की जनभावना को अंगूठा दिखते हुए विभिन्न राज्यों में नई उड़ान शुरू की है। यह सभी उड़ाने केंद्र सरकार में काबिज राजनितिक पार्टी द्वारा शाषित राज्यों को दी गई है।
समिति ने बताया मध्य प्रदेश को तीन, उत्तराखंड को दो, गोवा को एक व दिल्ली को एक उड़ान दी गई है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इसे नागरिक उड्डयन मंत्री के द्वारा बिलासपुर के साथ किया गया अन्याय बताया। साथ ही कहा कि बिलासपुर के सांसद भी इस अन्याय को रोकने में सफल हुए हैं। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस अन्याय का विरोध करने का फैसला किया हैं। समिति ने बताया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बिलासपुर बंद किया जाएगा और इसकी तिथि व्यापारी संघठनों और अन्य संघठनों से बात का घोषित की जाएगी। इसके लिए समिति सभी संघटनों से संपर्क कर समर्थन मांगेगी। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने रविवार को महाधरना स्थल पर लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह का सम्मान किया। धर्मजीत सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा ने सबसे जागरूक विधायक का सम्मान दिया है।
समिति ने कहा कि लोरमी विधायक सर्वाधिक धरने में शामिल होने वाले विधायक हैं और विधानसभा के प्रत्येक सत्र में उन्होंने बिलासपुर की हवाई सुविधा का मामला किसी ना किसी रूप में उठाया है। विधायक धर्मजीत सिंह ने सम्मानित किए जाने के लिए समिति के सदस्यों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में उचित हवाई सुविधा अंचल के लिए अस्मिता और पहचान का प्रश्न है। वे अंतिम लक्ष्य हासिल करने तक इस आंदोलन से जुड़े रहेंगे। इस अवसर पर संतोष पीपलवा, चंद्र प्रकाश जायसवाल, केशव गोरख, कमल सिंह ठाकुर, रशीद बख्श, समीर अहमद, महेश दुबे, संजय पिल्लै आदि उपस्थित थे।

