गांधी चौक में कांग्रेस का सत्याग्रह आज
नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया होंगे शामिल
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 26 मार्च को सुबह 11.00 बजे ,गांधी प्रतिमा के सामने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा षड्यंत्र पूर्वक समाप्त करने एवं लोक तंत्र में जनता की आवाज को दबाने के विरोध में सत्याग्रह किया जाएगा। सत्याग्रह में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन ,विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिव डहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।
सत्याग्रह में प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय सचिव, विधायक, निगम, मण्डल, बोर्ड,आयोग, अपैक्स बैंक, जि़ला सहकारी बैंक के पदाधिकरी, महापौर, जि़ला पंचायत ,अध्यक्ष, अरपा बेसिन प्राधिकरण,मंडी के पदाधिकारी,जि़ला कांग्रेस कमेटी,शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,निर्वाचित जन प्रतिनिधि, जि़ला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य, एमआईसी सदस्य, पार्षद गण, एल्डरमेन, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के निर्वाचित प्रतिनीधिगण,सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,आईटी सेल-सोशल मीडिया के पदाधिकारी सहित मोर्चा,विभाग,प्रकोष्ठ व अन्य अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन ,कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे है।

