चिंगराजपारा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
रिकांडो बस्ती में निगम ने अवैध मकान व दुकानों पर की कार्रवाई

चिंगराजपारा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजररिकांडो बस्ती में निगम ने अवैध मकान व दुकानों पर की कार्रवाई

बिलासपुर । नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता ने मंगलवार को चिंगराजपारा में अवैध कब्जा कर बनाए गया मकान को ढहाने की कार्रवाई की। इस दौरान आसपास के अन्य लोगो को चेतावनी दी गई कि यदि किसी के द्वारा अवैध निर्माण किया गया हो तो उसे कब्जा मुक्त कर ले, अन्यथा कार्यवाई होना तय है। नगर निगम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि चिंगराजपारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। जानकारी के आधार पर अतिक्रमण विरोधी दस्ता मंगलवार की सुबह मौके पर पहुच गई। जहां शिकायत को सही पाया गया। ऐसे में मकान निर्माण को ढहाया गया। अतिक्रमण विरोधी दस्ता के प्रभारी प्रमिल शर्मा ने जानकारी दी है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार चलते रहेगी।

ठेला, गुमटी वालों को आखिरी चेतावनी
इसके अलावा विभिन्न चौक के चारों ओर ठेला, गुमटी लगाकर व्यापार करने वालों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि वे 24 घंटे के भीतर अपना ठेला, गुमटी हठा ले, अन्यथा इन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि चौक के एक किनारे में अस्थाई होटल का संचालन होता है, जिसने एक तरफ की लेफ्ट साइड फ्री को घेर कर रखा है, लेकिन वह अभी भी कार्रवाई के दायरे से बाहर चल रहा है। हालांकि उसे भी कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है।
नियमितीकरण को लेकर भी होगी कार्रवाई
शासन के निर्देश के बाद भवन, मकान, काम्प्लेक्स व अन्य बड़े बिल्डिंग के नियमितीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत ऐसे लोगों को लगातार नोटिस जारी किया जा रहा है।
वही अब जिन्होंने नियमितीकरण के लिए प्रक्रिया नहीं किया है, उन पर भी कार्यवाई की जाएगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *