दिल्ली की तर्ज पर साइंस कॉलेज मैदान में प्रगति विहार बनाने का अधूरा काम नहीं हो सका पूरा – अमर
विकास खोजो अभियान पर निकले पूर्व मंत्री का धरना प्रदर्शन

दिल्ली की तर्ज पर साइंस कॉलेज मैदान में प्रगति विहार बनाने का अधूरा काम नहीं हो सका पूरा – अमरविकास खोजो अभियान पर निकले पूर्व मंत्री का धरना प्रदर्शन

बिलासपुर। विकास खोजो अभियान के बाद अधूरी विकास परियोजना एवं राज्य सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मोर्चा खोलते हुए सरकंडा  साइंस कॉलेज मैदान परिसर में  दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर वृहद सभास्थल और प्रदेश के सबसे बड़े ऑडिटोरियम निर्माण के अधूरे कार्य के विरोध में परियोजना स्थल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ धरना देकर विकास विरोधी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर अमर अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में अरबों रुपए की विकास परियोजनाएं शहर विकास के लिए लाई । दिल्ली के प्रगति मैदान तर्ज पर साइंस कॉलेज मैदान में मल्टी सुविधाओं वाला केंद्र विकसित करने का कार्य  2016 से 2018 में 25 करोड़ की लागत से ज्यादा  राशि खर्च करने के बाद भी अधिकतम दो साल में पूरा होने वाला प्रोजेक्ट आज भी अधूरा पड़ा है।


अमर अग्रवाल ने बताया कि  आज साइंस कॉलेज परिसर के मैदान को दिल्ली के प्रगति मैदान की तरह विकसित करने की योजना की बदहाली सबके सामने है, शहर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव से मुक्ति के साथ आने वाली पीढ़ी को सभा सम्मेलन सामाजिक सांस्कृतिक आयोजन करने के लिए सर्व सुविधा युक्त सभा स्थल एवं आधुनिक ऑडिटोरियम मिल सके,जहा व्यापारिक, वाणिज्यिक गतिविधियां, मेलों का आयोजन किया जा सके । उन्होंने बताया 25 एकड़ के साइंस कॉलेज मैदान में  सभा स्थल के लिए 15 एकड़ भूमि पर चिन्हित कर  कार्य आरंभ कराया गया,जिसमे 70 हजार लोग सभा में शामिल हो सकते है।
अमर अग्रवाल ने बताया प्रोजेक्ट की डीपीआर में हमने साइंस कॉलेज मैदान में व्यवस्थित बाउंड्रीवाल, मंच  तैयार करने के  कार्य के साथ, पूरे ग्राउंड का समतलीकरण,मैदान के चारों तरफ लैंड स्केपिंग, हैलीपेड, आकर्षक गैलरी की योजना पर कार्य आरंभ कराया । प्रस्तावित सभास्थल के लिए नगर निगम की ओर से अधोसरंचना मद से  केंद्रीय मंच, मेन रोड से डामरीकरण वाली सडक़ आदि का निर्माण शुरू करवाया।निर्माणाधीन सार्वजनिक सभा स्थल के अलावा पीडब्ल्यूडी के द्वारा इंडोर ऑडिटोरियम निर्माण कार्य समांतर रूप से स्वीकृत करते हुए  संचालन के लिए प्रशासनिक भवन, वॉलीबॉल बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन के निर्धारित मानकों के अनुसार खेल एरीना बनाया जाना था।अमर अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम और पीडब्ल्यूडी दो -दो निर्माण एजेंसियों को कार्य आबंटन  होने के बावजूद आधा अधूरा है, करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी सुविधाएं बहाल नही होना जनहित के साथ खिलवाड़ है।  भाजपा कार्यकाल में प्रोजेक्ट निर्माण टेंडर वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था के बाद तेजी से कार्य जारी था। पांच वर्ष पहले माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा कराई गई। उसके बाद आज तक अधूरा कार्य पूरा नहीं हुआ है,रख रखाव के अभाव में नवीन कार्य भी बेरंग हो जा रहे हैं,  लैंडस्कैपिंग और हरियाली की बजाए मैदान में चार चार फीट की खरपतवार और घासे  उग आई हैं। निर्माण एजेंसियों की लेट लतीफी और समन्वय  के अभाव से  साइंस कॉलेज मैदान में प्रगति विहार की यह सुविधा बहाल नही हो सकी है। तय कार्ययोजना के विरुद्ध  चार हेलीपैड बना दिए गए हैं, हैंडओवर नहीं होने से इनका इस्तेमाल  नही हो रहा है। इसके चारों ओर  कांटेदार झाडिय़ां, लंबी लंबी घासे, खरपतवार उगी हुई है।अमर ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य में इंतजाम के अभाव में क्षेत्र के लोगों को बहु प्रतिक्षित सौगात  नही मिल पा रही है,देर शाम  के बाद परिसर में अवांछित तत्वों का डेरा भी लगे रहता हैं। प्रवेश गेट के बाएं छोर पर वॉलीबॉल, कबड्डी  बास्केटबॉल के मैदान अधूरे है। उन्होंने दोहराया शहर के नियोजित विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में बिजली, पानी सडक़, स्ट्रीट लाइट, तालाबों का सौंदर्यीकरण, गौरव पथ का निर्माण, हरा भरा वातावरण, शांति और खुशहाली के लिए हर संभव कार्य आरंभ किए गए। तिफरा ओवरब्रिज ,प्लेनेटोरियम, सेंट्रल लाइब्रेरी, स्मार्ट सडक़ का  उद्घाटन  कांग्रेस के मुख्यमंत्री करते हैं लेकिन इन सब का टेंडर प्रशासकीय स्वीकृति फंड की व्यवस्था भाजपा के कार्यकाल में कर दी गई थी, सरकारे आती -जाती रहती हैं लेकिन जनहित के काम नहीं रुकना चाहिए।
आयोजित धरना सभा को भारतीय जनता महिला मोर्चा की जय श्री चौकसे, श्रीमती विभा गौराहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी, मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, भाजयुमो पदाधिकारी शैलेंद्र यादव, रोहित मिश्रा, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, मुकेश राव, अभिषेक चौबे में भी अपने उद्बोधन में कोरी घोषणाएं करने वाली राज्य सरकार को विकास विरोधी बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह,कंचन दुसेजा,संध्या चौधरी,श्रद्धा जैन, दीपा शर्मा, शैल कश्यप, गंगा साहू, रुक्मणी साहू, रूपा यादव, राखी साहु, शैल विश्वकर्मा, लक्ष्मी पोर्ते, प्रमिला चौधरी, रीना चौधरी, आशा निर्मलकर, प्रियंका थॉमस, मीनाक्षी बोबड़े, वंदना तिवारी, उमा मानिक पूरी, नीलम गुप्ता, मंजू अहिरवार, दुर्गेश पांडेय,दाउ शुक्ला, अभिषेक राज,आशीष तिवारी,वैभव तिवारी विश्वजीत ताम्रकार,अंचल दुबे, केतन सिंह, सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा युवा मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *