कांग्रेस के राजभवन मार्च में बिलासपुर से सैकड़ों लोग होंगे शामिल
सभी नेता अपने अपने समर्थकों के साथ कल होंगे रवाना
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में 13 मार्च को दोपहर 12.00 बजे ,अम्बेडकर चौक रायपुर में चलो राज भवन मार्च अभियान का आयोजन किया गया है,
जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री सैलजा ,प्रभारी सचिव डॉ चन्दन यादव, माननीय सप्तगिरि शंकर उल्का ,एवं प्रभारी संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे ,
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ,जि़ला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी की मित्रता ने देश की आर्थिक स्थिति को गम्भीर चोट पहुंचाई है। वही अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की छबि भी धूमिल हुई है ,नरेंद्र मोदी और अडानी की मित्रता ने क्रोनी कैपिटलिज्म को प्रोत्साहित किया और शेयर बाजार में बड़ा अडानी स्कैम का उजागर हुआ,जिसमे केंद्रीय संस्थानों जैसे स्टेट बैंक, एलआईसी के पैसे अडानी समूह में केंद्र सरकार के दबाव में लगाया गया है। गरीब जनता का पैसा डूबने का जोखिम पैदा हो। नरेंद्र मोदी मित्र धर्म का पालन करते हुए अडानी की जांच करने के बजाय संरक्षण दे रहे है जबकि विश्व के बड़े बड़े देश अडानी समूह के शेयर को डिलिस्टिंग कर चुके है ,जिसका गम्भीर आर्थिक परिणाम देश को भोगना पड़ सकता है,
इसके विरोध में कांग्रेस ने पूरे देश मे चरणबद्ध आंदोलन करने जा रही है। इसी कड़ी में 13 मार्च को रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में चलो राजभवन मार्च अयोजित किया गया है। बिलासपुर (शहर/ग्रामीण) से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे। साथ ही जिले के बड़े पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय सचिव , विधायक, आयोग, मंडल, निगम,अपैक्स बैंक, बोर्ड के पदाधिकारीगण, महापौर, जि़ला पंचायत अध्यक्ष, जि़ला सहकारी बैंक अध्यक्ष,अरपा बेसिन प्राधिकरण के पदाधिकारीगण ,मंडी , सभापति,निर्वाचित जन प्रतिनीधिगण, जि़ला कांग्रेस/शहर कांग्रेस/सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी / सभी ज़ोन अध्यक्ष,सेवादल, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के पार्षद,एमआईसी सदस्य, एल्डरमेन,जि़ला पंचायत /जनपद के सदस्य गण, एनएसयूआई,आईटी सेल, सोशल मीडिया, मोर्चा, विभाग , प्रकोष्ठ सहित सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारीगण,कांग्रेस के सभी वरिष्ठ जन,कांग्रेसजन शामिल होंगे।

