नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनादर,नाबालिग ने पूजा कर मांगी क्षमा
बिलासपुर। बिलासपुर। सरकंडा के सीपत चौक में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनादर करने वाले नाबालिक को अब अपनी गलती पर पछतावा हो रहा है। सरकंडा थाना प्रभारी फैजूल हौदा ने इस नाबालिग को समझाइश दी और उसे इस बात का एहसास कराया कि उसने कितनी बड़ी गलती की है। (देखें वीडियो) इस पर प्रतिमा का अनादर करने वाले नाबालिग ने कहा कि उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है। और अब वह आगे जीवन में कभी भी ऐसी गलती नहीं करेगा। इसके बाद वह सीपत चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा के पास आया और वहां उसने नेता जी की पूजा अर्चना कर उन्हें माला पहनाई और प्रतिमा का चरण छू कर माफी मांगी। जानकारी मिली है कि नाबालिग के खिलाफ 510 की कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी नाबालिग के पश्चाताप पर जताया संतोष
सीपत चौक सरकंडा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनादर से बिलासपुर में रहने वाले बंगाली समाज के लोग आक्रोशित हो गए, और उन्होंने इसकी शिकायत आज पुलिस अधीक्षक तथा आईजी से की। इस बाबत ज्ञापन देने वालों में अभिजीत मित्रा, चंदना गोस्वामी, रीता कर्मकार, रीना गोस्वामी, मौमिता चक्रवर्ती पल्लव धर पार्थो चक्रवर्ती सुब्रत मोइत्रा वरुणा दास और अमित चक्रवर्ती शामिल थे। लेकिन बाद में उन्हें सरकंडा थाना प्रभारी और पुलिस की पहल पर, और आरोपी नाबालिग के द्वारा पश्चाताप जाहिर करने तथा प्रतिमा की पूजा करने पर संतोष जताया।
कांग्रेस ने भी जताया रोष

युवा कांग्रेस एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी 01 ने 10 मार्च को सिविल लाइन के प्रभारी परिवेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा और शरारती तत्वों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।
कुछ शरारती तत्वों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बाबू सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर अशीभनीय हरकते करता हुआ ,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ,जिसे कांग्रेस ने गम्भीरता लिया। शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,ब्लाक 01 के अध्यक्ष जावेद मेमन, पूर्व शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस शिवा नायडू, युवा कांग्रेस के डॉ ऋषि कश्यप,राजेश ताम्रकार,रमजान गौरी,विनय वैद्य,वीरेंद्र लाहर्षण,शांतनु मेश्राम,रिजवान खान सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सिविल लाइन पहुँच कर ज्ञापन दिया।

